अजमेर जिले मे सार्वजनिक निर्माण विभाग पंचायतो मे 8 अटल पथ का निर्माण करेगा।

Spread the love

जिले में बनेंगें आठ अटल पथ, प्रशासनिक स्वीकृति जारी
पीडब्लूडी कराएगा निर्माण कार्य
अजमेर/
सार्वजनिक निर्माण विभाग जिले में 8 अटल पथ का निर्माण करेगा। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो गई है। जिले में कुल 8 अटल पथ लगभग 9.5 किलोमीटर लंबाई में बनाए नाए जाएंगे। ये सड़के अलग-अलग पंचायतों को मुख्य मागों से जोड़ेंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विकास को गति मिलेगी।

इन सड़कों के निर्माण से न केवल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और विकास के नए अवसर भी मिलेंगे। प्रत्येक सड़क की लंबई लगभग 1 से 2 किलोमीटर तक तय है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा और तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए संबंधित विभागों को निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अटल पथ बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आवागमन में समय और व्यय दोनों की बचत होगी।

जिले में यहां बनेंगे अटल पथ

जूनिया (केकड़ी)- 1 किमी
घटियाली (केकड़ी)- 1 किमी
देवलिया कला (मसूदा) – 1 किमी
बांदरसिंदरी (किशनगढ़) – 1.50 किमी

  • 1.00 किमी -दौराई (पुष्कर) –
    करकेड़ी (पुष्कर)- 1.20 किमी
  • गोविंदगढ़ (नसीराबाद) – 1 किमी
    जेठाना (नसीराबाद) 1 किमी

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *