जनसेवा के कार्यों के साथ मनाया गया संजय यादव का जन्मदिन, विधायक रामस्वरूप लांबा की रही विशेष उपस्थिति
जनसेवा के कार्यों के साथ मनाया गया संजय यादव का जन्मदिन, विधायक रामस्वरूप लांबा की रही विशेष उपस्थिति
अनिल लोहरे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव का जन्मदिन इस वर्ष सेवा, समर्पण और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना से हुई, इसके पश्चात थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए, साथ ही जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री के पैकेट वितरित किए गए और बच्चों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा की गईं, इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक रामस्वरूप लांबा ने भी शिरकत कर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया तथा जनसेवा के कार्यों की सराहना की, कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, संजय यादव ने कहा कि जन्मदिन समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लेने का अवसर होना चाहिए।