बिसुदनी सुरजपुरा कीडवा का झोपडा गोरधा जाने वाले रोड के पास में विधुत विभाग का झुका विद्युत पोल दे रहा हादसे को निमंत्रण, ग्रामीणों में रोष

बिसुदनी सुरजपुरा कीडवा का झोपडा गोरधा जाने वाले रोड के पास में विधुत विभाग का झुका विद्युत पोल दे रहा हादसे को निमंत्रण, ग्रामीणों में रोष
Spread the love

बिसुदनी सुरजपुरा कीडवा का झोपडा गोरधा जाने वाले रोड के पास में विधुत विभाग का झुका विद्युत पोल दे रहा हादसे को निमंत्रण, ग्रामीणों में रोष

हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार)

कुशायता। ग्राम पंचायत गोरधा क्षेत्र के बिसुदनी, कीडवा का झोपड़ा, सुरजपुरा, गोरधा एवं सोकिया का खेड़ा को जोड़ने वाले मार्ग के समीप विद्युत विभाग का एक पोल झुक जाने से ग्रामीणों में चिंता और रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि झुका हुआ पोल किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है, लेकिन विभाग द्वारा अब तक इसकी सुध नहीं ली गई है।
जानकारी के अनुसार बिसुदनी-कीडवा का झोपड़ा-गोरधा मार्ग के पास स्थित विद्युत पोल काफी समय से एक ओर झुका हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी, किसान एवं वाहन चालक आवागमन करते हैं। ऐसे में पोल के गिरने की स्थिति में जनहानि या विद्युत दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। विभाग की अनदेखी के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। तेज हवा या बारिश के दौरान पोल गिरने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि झुके हुए पोल को तत्काल बदलकर या मरम्मत कर सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया और कोई अप्रिय घटना घटित हुई तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

इनका कहना है कि: बिसुदनी सुरजपुरा कीडवा का झोपडा गोरधा सोकिया का खेडा जाने वाले रोड के पास में विधुत विभाग का पोल झूक जाने की जानकारी मिल गई है कल ही कर्मचारी को मोके पर भैजकर सही करवाते हैं|

धनराज मीणा: सहायक अभियता विधुत विभाग सावर

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *