नसीराबाद के प्रमुख मार्ग होंगे जगमग, 50 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्यों का शुभारंभ

नसीराबाद के प्रमुख मार्ग होंगे जगमग, 50 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्यों का शुभारंभ
Spread the love

नसीराबाद। (अनिल लोहरे) छावनी परिषद नसीराबाद ने शहर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए करीब 50 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम ने भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की। योजना के तहत 9 मीटर ऊंचे पोल पर 100 वॉट की एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
स्ट्रीट लाइटें भैरू चौराहे से सप्लाई डिपो, अजमेर रोड ब्रिगेड कार्यालय से पुरानी चुंगी, पुरानी चुंगी से छावनी परिषद वर्कशॉप तथा रेलवे स्टेशन से डीआरडीओ कार्यालय तक लगाई जाएंगी। कार्य पूर्ण होने के बाद प्रमुख मार्गों पर रात के समय बेहतर रोशनी मिलेगी, जिससे नागरिकों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा होगी।
कार्यक्रम में छावनी परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें ओवरसीयर विश्वेंद्र सिंह, जल विद्युत विभाग के सतीश जी, राजस्व विभाग के संजय जी, लेखाधिकारी प्रवीण जी, आकाश जी स्टोरकीपर सफाई निरीक्षक आशीष जी, रवि जी, शिवराम जी और छोटे लाल जी सहित अन्य -कर्मचारी उपस्थित रहे।
छावनी परिषद की इस पहल से शहर की सुंदरता के साथ-साथ प्रमुख मार्गों पर रात्रिकालीन सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *