कांग्रेस प्रत्याशी पप्पू गुर्जर ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
अजमेर वार्ड संख्या 17, बडल्या पंचायत समिति से कांग्रेस प्रत्याशी पप्पू गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी से असंतुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। पप्पू गुर्जर ने कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत एवं श्रवण सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल हुए होकर सभी मतदाताओं से अपील की भाजपा के पक्ष में मतदान अधिक से अधिक करे इस अवसर पर अमित भंसाली, सुरजीत रावत एवं खोड़ा गणेश मंडल अध्यक्ष सुरज गुर्जर . पप्पु गुर्जर मगना गुर्जर रामा गुर्जर रघुनाथ गुर्जर गोविन्द गुर्जर मांगीलाल गुर्जर सुरेश गुर्जर व नरेन्द्र महेरडा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा परिवार में श्री पप्पू गुर्जर का स्वागत करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।