भडसुरी में देवकरण गुर्जर ने संभाली सरपंच पद की जिम्मेदारी
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पदभार ग्रहण समारोह, वार्ड पंचों और ग्रामीणों की मौजूदगी में शुरू किया कार्यकाल
भडसुरी । ग्राम पंचायत भडसुरी के नवनिर्वाचित सरपंच देवकरण गुर्जर ने शनिवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में वार्ड पंचों और ग्रामीणों की मौजूदगी में उन्होंने सरपंच पद की जिम्मेदारी संभाली।
पदभार ग्रहण के दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के नए कार्यकाल की शुरुआत हुई।