दिलवाड़ा पंचायत में रविवार को होगा पदभार ग्रहण समारोह, शारदा देवी प्रजापत संभालेंगी सरपंच की जिम्मेदारी

दिलवाड़ा पंचायत में रविवार को होगा पदभार ग्रहण समारोह, शारदा देवी प्रजापत संभालेंगी सरपंच की जिम्मेदारी
Spread the love

दिलवाड़ा। ग्राम पंचायत दिलवाड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच शारदा देवी प्रजापत रविवार को पदभार ग्रहण करेंगी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का भी पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के साथ ग्रामीणों के लिए धन्यवाद समारोह भी रखा गया है।

समाजसेवी एवं कार्यक्रम के आयोजक राकेश कुमार प्रजापत ने बताया कि समारोह रविवार सुबह 9:30 बजे ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित होगा। इसमें नवनिर्वाचित सरपंच और वार्ड पंच औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

आयोजकों की ओर से ग्राम पंचायत के सभी निवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *