किशनगढ़ की 36 ग्राम पंचायतों को मिले सरपंच और उप सरपंच, 430 वार्ड पंचों के परिणाम भी घोषित

किशनगढ़ की 36 ग्राम पंचायतों को मिले सरपंच और उप सरपंच, 430 वार्ड पंचों के परिणाम भी घोषित
Spread the love

सिलोरा पंचायत समिति में चुनाव प्रक्रिया पूरी, 7 पंचायतों में निर्विरोध चुने गए उप सरपंच; 29 में मतदान से हुआ निर्वाचन

मदनगंज-किशनगढ़। सिलोरा पंचायत समिति क्षेत्र की 36 ग्राम पंचायतों में सरपंच, वार्ड पंच और उप सरपंच के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मतगणना के बाद सभी 36 पंचायतों को नए सरपंच मिल गए हैं। वहीं 430 वार्ड पंचों के चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए गए। शनिवार को उप सरपंच पद के चुनाव के साथ ही पंचायतों में नए जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन पूरा हुआ।

36 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 430 वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान हुआ था। इस चुनाव में कुल 1 लाख 47 हजार 251 मतदाताओं को मतदान करना था। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार को सभी ग्राम पंचायतों के परिणाम जारी कर सरपंच और उप सरपंच निर्वाचित घोषित कर दिए गए। कुछ पंचायतों में प्रत्याशियों और मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण मतगणना के परिणाम सुबह तक सामने आए।

इन ग्राम पंचायतों में निर्वाचित हुए सरपंच

  • अमरपुरा: प्रकाशचंद पुत्र प्रभुराम ने 19 मतों से जीत दर्ज की।
  • बड़गांव: भगवान बैरवा ने मनीष कुमार को 259 मतों से हराया।
  • बांदरसिंदरी: सम्पत पत्नी हरचंद ढाका ने सरोज को 491 मतों से पराजित किया।
  • बरना: हेमराज पुत्र रामनारायण जाट ने ओमप्रकाश को 777 मतों से हराया।
  • भदूण: सीता पत्नी शंकर गुर्जर ने चंदा जाट को 356 मतों से पराजित किया।
  • भिलावट: गीतादेवी पत्नी बन्नालाल गुर्जर ने सुमन को 212 मतों से हराया।
  • बुहारू: मन्सा देवी पत्नी रामनारायण ने नंदू को 323 मतों से पराजित किया।
  • चीताखेड़ा: दिनेश पारीक पुत्र रतनलाल ने जगदेव को 128 मतों से हराया।
  • डीडवाड़ा: हनुमान भादू पुत्र भैरूराम ने प्रधान गुर्जर को 296 मतों से पराजित किया।
  • ढाणी पुरोहितान: पिंटू परसोया पुत्र मंगलचंद ने महेंद्र कुमार को 31 मतों से हराया।
  • हरमाड़ा: चेतन चौधरी पुत्र भागचंद ने दुर्गाप्रसाद को 550 मतों से पराजित किया।
  • जाजोता: परमाराम पुत्र गागुराम ने चंद्रशेखर को 589 मतों से हराया।
  • काढा: कमलेश कंवर पत्नी दीपेन्द्र सिंह ने रामा को 254 मतों से पराजित किया।
  • करकेड़ी: लिखमाराम ने कन्हैयालाल को 284 मतों से हराया।
  • खातोली: मुंशी अली पुत्र शुभराती ने उमराव जाट को 629 मतों से पराजित किया।
  • कोटड़ी: संतोष पत्नी लालाराम ने भंवरी को 104 मतों से हराया।
  • कुचील: सरोज देवी पत्नी कुलदीप सुनारीवाल ने किसनी को 101 मतों से पराजित किया।
  • मोतीपुरा: मंगला पुत्र भंवरलाल ने देवकरण को 288 मतों से हराया।
  • नलू: रत्ना ने देवकरण गुर्जर को 107 मतों से पराजित किया।
  • नवां: पुष्पा देवी ने सुरज्ञान को 190 मतों से हराया।
  • नोसल: मंगेज कंवर पत्नी रणजीत सिंह ने माहिनी को 657 मतों से पराजित किया।
  • पनेर: किशना पुत्र बिरमाराम ने हरिराम को 326 मतों से हराया।
  • पाटन: प्रियंका यादव पत्नी सर्वेश्वर यादव ने गुमान को 469 मतों से पराजित किया।
  • फलौदा: प्रेमचंद गुर्जर पुत्र भंवरलाल ने मगनलाल को 160 मतों से हराया।
  • पींगलोद: सर्वेश्वर पुत्र बंशीलाल ने गोगाराम को 95 मतों से पराजित किया।
  • रलावता: शकुंतला पत्नी भैरूलाल ने लक्ष्मी को 342 मतों से हराया।
  • रूपनगढ़: आशा देवी ने शीतल को 529 मतों से पराजित किया।
  • सरगांव: मोती पुत्र किशन ने भागचंद को 774 मतों से हराया।
  • श्री निम्बार्कतीर्थ: सीता देवी पत्नी रामदेव जाट ने सेनी देवी को 473 मतों से पराजित किया।
  • सिलोरा: नताशा कंवर पत्नी हनुमान सिंह सांखला ने पारसी देवी को 755 मतों से हराया।
  • सिनोदिया: दिलीप कुमार रंगर पुत्र हीरालाल ने अर्जुन को 457 मतों से पराजित किया।
  • सुरसुरा: शंकरलाल ने महेंद्र को 322 मतों से हराया।
  • थल: मनभर देवी पत्नी नंदलाल ने प्रमोद खंगारोत को 119 मतों से पराजित किया।
  • टिकावड़ा: संतरां पत्नी जयमल ने घमला को 160 मतों से हराया।
  • तिलोनिया: बसंती पत्नी मंगलराम ने सुरज्ञान को 333 मतों से पराजित किया।
  • त्योद: ग्याना देवी पत्नी श्रवण गुर्जर ने सरोज देवी को 344 मतों से हराया।

36 पंचायतों में उप सरपंच भी निर्वाचित

सरपंच चुनाव के बाद शनिवार को उप सरपंच पद के लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की गई। इनमें 7 ग्राम पंचायतों में उप सरपंच निर्विरोध चुने गए, जबकि शेष 29 पंचायतों में मतदान कराया गया।

निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उप सरपंच पद पर निर्वाचित नाम इस प्रकार हैं:

  • अमरपुरा – दीपा देवी
  • बड़गांव – हरिराम
  • बांदरसिंदरी – गोविन्द सिंह
  • बरना – रामेश्वरी
  • भदूण – मोहिनी
  • भिलावट – भरत सिंह चारण
  • बुहारू – मुखराम चौधरी
  • चीताखेड़ा – विश्राम गुर्जर
  • डीडवाड़ा – गणेशलाल बैरवा
  • ढाणी पुरोहितान – फूला देवी
  • हरमाड़ा – केली
  • जाजोता – ईश्वर सिंह
  • काढा – पप्पूड़ी
  • करकेड़ी – हरिराम रेगर
  • खातोली – विश्राम गुर्जर
  • कोटड़ी – श्रवण सिंह
  • कुचील – प्राद
  • मोतीपुरा – हरी
  • नलू – प्रेमचंद
  • नवां – कान्हा
  • नोसल – ममता
  • पनेर – नंदराम भाम्भी
  • पाटन – पीर मोहम्मद
  • फलौदा – डॉ. हिम्मत सिंह
  • ढाणी पुरोहितान – परेजी
  • रलावता – पाबू सिंह
  • रूपनगढ़ – नानूराम सारण
  • सरगांव – रणजीत बैरवा
  • श्री निम्बार्कतीर्थ – मदनलाल
  • सिलोरा – नंदू देवी
  • सिनोदिया – हनुमान प्रसाद
  • सुरसुरा – गौरीशंकर प्रजापत
  • थल – ललिता घासल
  • टिकावड़ा – रमेशचंद शर्मा
  • तिलोनिया – छोटूलाल
  • त्योद – सम्मतनाथ

मतगणना के दौरान रही सुरक्षा व्यवस्था

मतदान और मतगणना को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अनिल कुमार चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक धर्मराज चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण आयुष वशिष्ठ और तहसीलदार अरुण जैन सहित अन्य अधिकारियों ने मतगणना के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी की।

परिणामों के बाद पंचायतों में दिखा उत्साह

मतगणना के दौरान कई पंचायतों में देर रात तक परिणामों का इंतजार चलता रहा। कुछ स्थानों पर सुबह तक नतीजे घोषित हुए। जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने माला पहनाकर और ढोल-ढमाकों के साथ खुशी जताई, जबकि हारने वाले प्रत्याशियों के समर्थक निराश नजर आए।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *