नवनिर्वाचित सरपंच ,बीमा ग्राहक, पंचायत वार्ड सदस्यों का सामूहिक हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।
नवनिर्वाचित सरपंच ,बीमा ग्राहक, पंचायत वार्ड सदस्यों का सामूहिक हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।
रामपुरा नांद 12 नवंबर न्यूज़ ग्राम पंचायत नांद के रामपुरा ग्राम में श्रीराम वाटिका अनुराग सदन पर श्री रामगोपाल शर्मा सेवानिवृत अध्यापक द्वारा दीपावली स्नेह मिलन वह नवनिर्वाचित सरपंच गण पंचायत वार्ड सदस्य वह बीमा ग्राहक का सामूहिक स्नेह मिलन का आयोजन किया गया ।
जिसमें ग्राम पंचायत नांद के नवनिर्वाचित सरपंच मनीष मेघवाल मुख्य अतिथि एवं ग्राम पंचायत गोविंदगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि रोहित व्यास, जसवंतपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच विजय सिंह रावत,टेहला ग्राम पंचायत के सरपंच महावीर गुर्जर, नरसिंह बासनी ग्राम पंचायत के सरपंच भंवरलाल रावल, बाड़ी घाटी किला ग्राम पंचायत के भूतपूर्व सरपंच हनुमान राम गुर्जर, तिलोरा ग्राम पंचायत से जगमाल गुर्जर, लाडपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि जग्गा सिंह जी रावत , अरांई ग्राम पंचायत के भूतपूर्व सरपंच भंवरलाल शर्मा विशिष्ट अतिथि थे । अति विशिष्ट अतिथि कार्यालय अभिकर्ता भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा अजमेर द्वितीय के विकास अधिकारी अरविंद परीक राजस्थान पत्रिका पुष्कर के वरिष्ठ पत्रकार महावीर जी भट्ट थे ।
सर्वप्रथम आए हुए सभी आगंतुओं का पुष्प वर्षा कर बैंड बाजा के साथ हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया उसके पश्चात सभी आगांतुका का साफा एवं माला पहनकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।
मंच का संचालन श्री राम गोपाल शर्मा द्वारा किया गया अतिथियों के साथ पधारे सभी प्रभुत्व जनों का दुपट्टा एवं माला पहनकर स्वागत सत्कार किया गया । जिसमें आसपास क्षेत्र से लगभग 200 कार्यकर्ताओं में भाग लिया गया । सभी ग्राम पंचायत से आए हुए वार्ड सदस्य एवं उनके प्रतिनिधियों का स्वागत भी किया गया ।
ग्राम रामपुर से भूतपूर्व सरपंच महावीर सिंह राठौड़ ,संजय शर्मा, पप्पू सिंह राठौड़, कुंदन सिंह रावना राजपूत, हरेंद्र सिंह राठौड़, पप्पू राम गुर्जर, लालाराम गुर्जर, नांद, भूतपूर्व वार्ड उप सरपंच भगवान शर्मा लाडपुरा, छोटू राम पेटीवाल, दुर्गा राम मेघवाल, चंद्र प्रकाश रेगर, भागचंद चौधरी रूपायेली, भूतपूर्व वार्ड सदस्य सफी मोहम्मद ,राधेश्याम वैष्णव ,कैलाश शर्मा ,सुनील पाठक, इंद्रजी शर्मा पीसांगन, सभी आए हुए जनप्रतिनिधियों का आमंत्रक श्रीमती आरती शर्मा, अनुराग शर्मा ,रोहित शर्मा ,द्वारा हार्दिक आभार व्यक्त किया गया ।