अरांई पंचायत समिति में जिला परिषद सीईओ ने ली योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर पांच ग्राम विकास अधिकारियों को चार्जशीट के निर्देश

अरांई पंचायत समिति में जिला परिषद सीईओ ने ली योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर पांच ग्राम विकास अधिकारियों को चार्जशीट के निर्देश
Spread the love

अरांई पंचायत समिति में जिला परिषद सीईओ ने ली योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर पांच ग्राम विकास अधिकारियों को चार्जशीट के निर्देश

स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में अनियमितता और निगरानी में लापरवाही पर जताई नाराजगी,

आवाज राजस्थान की | अजमेर।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राम प्रकाश ने मंगलवार को अरांई पंचायत समिति सभागार में पंचायतीराज विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान वीबी-जी राम जी योजना, सांसद एवं विधायक कोष से स्वीकृत कार्यों, बर्तन बैंक, विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति तथा संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना वर्ष 2025-26 में अरांई पंचायत समिति क्षेत्र की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप नहीं मिलने पर सीईओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाने तथा लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की निगरानी में लापरवाही, टेंडर जारी होने के बाद भी वर्क ऑर्डर जारी नहीं करने तथा कई ग्राम पंचायतों में योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं होने को गंभीरता से लिया गया। इस पर सीईओ ने पांच ग्राम विकास अधिकारियों के विरुद्ध चार्जशीट जारी कर राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों के तहत नियम 16 सीसीए की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा संबंधित विकास अधिकारी को भी नोटिस जारी कर कार्यों में हुई देरी एवं लापरवाही के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जिला परिषद सीईओ राम प्रकाश लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही पंचायत समितियों में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। उनका जोर योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करवाने पर है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *