लोकेश बोयत का शिवसेना नसीराबाद विधानसभा अध्यक्ष पद पर कार्यकाल बढ़ाया

लोकेश बोयत का शिवसेना नसीराबाद विधानसभा अध्यक्ष पद पर कार्यकाल बढ़ाया
Spread the love

लोकेश बोयत का शिवसेना नसीराबाद विधानसभा अध्यक्ष पद पर कार्यकाल बढ़ाया

नसीराबाद। शिवसेना राजस्थान में संगठन के प्रति सक्रियता और जिम्मेदारी को देखते हुए लोकेश बोयत का नसीराबाद विधानसभा अध्यक्ष पद पर कार्यकाल बढ़ाया गया है। शिवसेना राजस्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजावत ने 15 नवंबर को नियुक्ति पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की।

प्रदेश नेतृत्व ने लोकेश बोयत से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सदस्यता अभियान को गति देने की अपेक्षा जताई है। साथ ही संगठन की नीतियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

कार्यकाल बढ़ाए जाने को संगठन में उनके दायित्वों के प्रति विश्वास के रूप में देखा जा रहा है। इस निर्णय से नसीराबाद क्षेत्र में शिवसेना की संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *