स्वच्छता मिशन की प्रगति बैठक आयोजित

स्वच्छता मिशन की प्रगति बैठक आयोजित
Spread the love

अजमेर । जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबन्धन समिति की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश जैमन ने बताया कि समीक्षा बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में ग्राम पंचायतों में संवेदकों के माध्यम से कराए जा रहे स्वच्छता कार्य, ओडीएफ मॉड्यूल गांव, पिंक टॉयलेट, सामुदायिक शौचालयों के उपयोग पर चर्चा की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए स्वच्छता टैन्डर कार्य प्रगति, स्वच्छता मैंपिंग कार्य वर्ष 2024-25 के शेष 9 सामुदायिक शौचालय निर्माण के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।
बैठक में कार्यक्रम प्रभारी अवनीश तायल, जिला परियोजना समन्वय विजेन्द्र सिंह राठौड़, मुख्य आयोजना अधिकारी रूद्रा रेणू, जिला स्तर के अधिकारियों के साथ समस्त पंचायत समितियों के विकास अधिकारी एवं जिले की चयनित ग्रांम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।  

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *