राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितमतदान केन्द्रों के पुनर्गठन, नवसृजन एवं बीएलए-2 की नियुक्ति पर हुई चर्चा

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितमतदान केन्द्रों के पुनर्गठन, नवसृजन एवं बीएलए-2 की नियुक्ति पर हुई चर्चा
Spread the love

अजमेर, 6 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की पूर्व तैयारी के क्रम में जिले में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले सभी मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन एवं आवश्यकतानुसार नवसृजन किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु की अध्यक्षता में समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

               उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया पर निगरानी रखने एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति आवश्यक है। बीएलए-2 की नियुक्ति राजनीतिक दलों द्वारा की जाएगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के बीएलए 2 का चयन भी शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि बीएलए 2 इस पूरी प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है।
               उन्होंने कहा कि समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (ईआरओ) द्वारा 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन एवं आवश्यकतानुसार नवसृजन के लिए प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इन प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए नवसृजित मतदान केन्द्रों तथा भवन परिवर्तनों के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श किया गया।
               बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन एवं नवसृजन के कारण मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अतिरिक्त बीएलए की नियुक्ति के पश्चात उन्हें आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रियाओं संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाए। इसके साथ अन्य विषयों पर अपने सुझाव रखें। 

               इस अवसर पर अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति ककवानी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी गजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं गरिमा नरूला, भाजपा के जयकिशन पारवानी, कांग्रेस के  बिपिन बेसिल, कमल वर्मा, बसपा के हुकम राज चितारा, आम आदमी पार्टी के  राजवीर सिंह, निर्वाचन कार्यालय के  सतीश कुमार सैनी एवं भवानी सिंह उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *