ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में होंगे शिविर आयोजितअजमेर, 18 सितम्बर। सेवा पखवाड़ा 2025 के अन्तर्गत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार 19 सितम्बर को विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सेवा पखवाड़ा 2025
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में होंगे शिविर आयोजित
अजमेर, 18 सितम्बर। सेवा पखवाड़ा 2025 के अन्तर्गत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार 19 सितम्बर को विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि शुक्रवार को अजमेर की सराना एवं कायमपुरा, अरांई की सान्दोलिया एवं ढसूक, भिनाय की बान्दनवाड़ा एवं कुम्हारिया, किशनगढ़ की तिलोनिया एवं नलू, केकड़ी की भराई एवं निमोद, नसीराबाद की बाघसूरी एवं लोहरवाड़ा, पुष्कर की गनाहेड़ा, सरवाड़ की अरवड़ एवं शेरगढ़ तथा सावर की बाढ़ का झोपड़ा एवं गिरवरपुरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर होंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार शुक्रवार को अजमेर के वार्ड संख्या एक से 4 के लिए पुष्कर रोड़ स्थित आनासागर एसटीपी परिसर में, केकड़ी में वार्ड संख्या एक से 9 के लिए मंगलम गार्डन अजमेर रोड़ में, किशनगढ़ के वार्ड संख्या 7 से 9 के लिए नगर परिषद मुख्य कार्यालय में, नसीराबाद के वार्ड संख्या 3 से 4 के लिए अम्बेडकर भवन नगर पालिका में, पीसांगन के वार्ड संख्या 5 से 6 के लिए कार्यालय परिसर नगरपालिका में, पुष्कर के वार्ड संख्या 3 से 4 के लिए नगर परिषद कार्यालय में, सरवाड़ के वार्ड संख्या 7 से 9 के लिए यदुवंशी मालियान भवन में, सावर के वार्ड संख्या 3 के लिए नगर पालिका कार्यालय में तथा टांटोटी के वार्ड संख्या 3 से 4 में नगर पालिका कार्यालय में शहर चलो अभियान 2025 के शिविर लगाए जाएंगे।