सराधना बालिका स्कूल की 78 छात्राओं को निशुल्क
सराधना बालिका स्कूल की 78 छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण मांगलियावास- सराधना की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा 9 में अध्यनरत 78 छात्राओं को निशुल्क साइकिल में वितरित की गई। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि त्रिलोकचंद नामा ने कहा कि साइकिल वितरण का मकसद सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना तथा दूर दराज मैं रहने वाले परिवारों की बालिकाओं को शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए संसाधन उपलब्ध करवाना भी है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र में बालिका शिक्षा का सौ फीसदी लक्ष्य अर्जित किया जा सके। साथ ही सरकार का मकसद है कि एक बालिका पढ़ने पर वह दो घरों में शिक्षा की अलख जगायेगी। आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद रामस्वरूप करेस्या, सांवरलाल परोदा, मुकेश मंडरावालिया, रामदेव कालेल, शाला की प्रधानाचार्य ममता जैन, उप प्राचार्य देवेंद्र भड़ाना, व्याख्याता मोनिका भटनागर, जाकिर खान समेत एसडीएमसी, एसएमसी सदस्य तथा शाला स्टाफ उपस्थित था। फोटो कैप्शन- सराधना बालिका स्कूल में आयोजित साइकिल वितरण समारोह।