राजस्थान सरकार के कृषि विभाग की बैठक।फसल मुआवजा देने के उठे स्वर।

राजस्थान सरकार के कृषि विभाग की बैठक।फसल मुआवजा देने के उठे स्वर।
Spread the love


शाहपुरा के किसान केसरी संघ के प्रतिनिधि ने सदन में रखी विभिन्न मांगे।
किसानों को 2024 एवं 25-26 के फसल मुआवजा देने के उठे स्वर।
शाहपुरा 13 जनवरी।
राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को जयपुर में अहम बैठक हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषक आदान-अनुदान, नई बीज विधेयक, पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल के प्रावधानों पर सुझाव एवं चर्चा करना तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समस्त गतिविधियों एवं बजट घोषणाओं की समीक्षा करना था। इस बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से किसान संगठनों, संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
शाहपुरा किसान केसरी संघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश ओझा (रि. कृषि अधिकारी ) ने सदन में किसानों के हितों को लेकर के मांग रखते हुए वर्ष 2024-25 और 2025-26 की फसल क्षति के मुआवजा राशि को तत्काल प्रभाव से काश्तकारों के खातों में डालवाये जाने की प्रमुख मांग रखी। सदन में उपस्थित सभी किसान संगठनों ने एक स्वर में फसल खराबे का मुआवजा शीघ्र दिलवाने की बात पर जोर दिया। ओझा ने प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कृषि पर्यवेक्षक पद सृजित किया जाने, उसी अनुपात में सहायक कृषि अधिकारी पदों की स्थापना करने, किसानों को नई कृषि तकनीकों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करवाने, क्षेत्र में खाद की आपूर्ति सुचारू करने एवं कीटनाशक परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना करने की मांग भी सदन में रखी। इस मौके पर सदन में किरोड़ीलाल मीणा सहित संयुक्त शासन सचिव (आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सहायता विभाग), किसान संगठनों के प्रतिनिधि, अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *