संजय नगर में भगवामय प्रभातफेरी के साथ गूँजा ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का शंखनाद

संजय नगर में भगवामय प्रभातफेरी के साथ गूँजा ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का शंखनाद
Spread the love

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर आगामी 25 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित होने वाले विशाल ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ की तैयारियाँ अब चरम पर हैं। इसी क्रम में आज संजय नगर बस्ती में भव्य एवं भगवामय प्रभातफेरी निकाली गई, जिससे संपूर्ण क्षेत्र धर्ममय और उत्साह से सराबोर हो गया।
भव्य स्वागत और मार्ग:
प्रभातफेरी का शुभारंभ रोकड़िया गणेश मंदिर प्रांगण से भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यहाँ से भगवा ध्वजों और भजनों की मधुर धुनों के साथ शुरू हुई यह यात्रा संजय नगर बस्ती के विभिन्न मुख्य मार्गों और गलियों से गुजरी। जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का आत्मीय स्वागत किया। यात्रा का समापन ब्राह्मणों की कुड़ी स्थित शिव मंदिर पर महाआरती के साथ हुआ।
घर-घर दिया निमंत्रण:
हिंदू समाज को एकजुट करने और सम्मेलन की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रभातफेरी के दौरान प्रत्येक सनातनी परिवार में ‘पीले चावल’ देकर और निमंत्रण पत्र भेंट कर सादर आमंत्रित किया गया। भजनों की धुन पर झूमते श्रद्धालुओं ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मीडिया प्रभारी आशीष पाराशर ने बताया कि
प्रमुख जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही
प्रभातफेरी में समाज के विभिन्न वर्गों और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इस अवसर पर:प्रभातफेरी में कार्यक्रम संयोजक खुशबू शुक्ला, संजय नगर बस्ती अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा, प्रहलाद गर्ग, निर्मल नागर, कोषाध्यक्ष धीरज अग्रवाल, रामस्वरूप गर्ग, सम्पत शर्मा, रामपाल मंत्री, प्रहलाद त्रिपाठी, गणपत शर्मा, ललित व्यास, किशन मुरारी, सागर पाण्डे, बंशी धोबी, किशन लोहार, नितेश अजमेरा, हरदेव कुमावत, भवानी शंकर वैष्णव, प्रदीप पांडिया,कुसुम शर्मा ,अनुपम मंत्री, गुड्डी प्रजापत,रितु त्रिवेदी ,साधना शर्मा, तरुणा प्रजापत,रेखा भट्ट, संगीता पाण्डे, समता पाण्डे
सहित काफी संख्या में महिला मंडल और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्य और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
संयोजक का संदेश:
कार्यक्रम संयोजक खुशबू शुक्ला ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष पर यह सम्मेलन हिंदू समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक होगा। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से 25 जनवरी को सारस्वत समाज के नोहरे मे होने वाले इस विराट आयोजन में सपरिवार जुटने का आह्वान किया है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *