ग्राम उत्थान शिविर में बोले CM भजनलाल शर्मा, कहा- सरकार के द्वार जरूरतमंदों के लिए हमेशा खुले हैं
डीडवाना : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का लाडनूं दौरे पर हैं. ग्राम उत्थान शिविर में मुख्यमंत्री भजनलाल ने भारत माता की जय के नारे लगवाए. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी माननीयों का आभार जताया. कार्यक्रम में मौजूद सभी माता-बहनों और बुजुर्गों का वंदन-अभिनंदन किया.
सीएम ने कहा कि ग्राम उत्थान शिविर के माध्यम से मुझे आपसे मिलकर खुशी हुई. आज आपके जिले में शिक्षा, चिकित्सा सहित 59 कार्यों का शिलान्यास किया. राजस्थान के विकास में आप का बड़ा योगदान है. जब हम सरकार में आए तो पहला काम पानी पर हुआ. पानी की जरूरत के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं.
17 जिलों के लिए ERCP योजना लेकर आए हैं. हम चाहते हैं गांव के किसानों को सारी सुविधाएं गांवों में ही मिलें. आज गांवों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है. सरकार के द्वार जरूरतमंदों के लिए हमेशा खुले हैं. पहले पेपरलीक होते थे लेकिन दो साल में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ. पेपरलीक करने वाले और नकल करने वाले 428 जेल में सजा काट रहे हैं.हमारी सरकार ने एक लाख को नौकरी दी, सरकार आपके साथ है. हम युवा नीति लेकर आए हैं, युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा. युवाओं की आंखों में आंसू लाने वालों को माफ नहीं किया जाएगा. युवाओं के साथ किसी तरह का कुठाराघात नहीं होने देंगे.