प्रदेश में आवासहीन परिवारों का सर्वे प्रगति पर, अब तक 28.78 लाख परिवारों का डेटा अपलोड – ग्रामीण विकास मंत्री

प्रदेश में आवासहीन परिवारों का सर्वे प्रगति पर, अब तक 28.78 लाख परिवारों का डेटा अपलोड – ग्रामीण विकास मंत्री
Spread the love

प्रदेश में आवासहीन परिवारों का सर्वे प्रगति पर, अब तक 28.78 लाख परिवारों का डेटा अपलोड – ग्रामीण विकास मंत्री

जयपुर, 13 फरवरी। ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को विधान सभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा आवासहीन परिवारों के लिए सर्वे के आदेश दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि आवास प्लस ऐप पर वर्ष 2024 में राज्य के 28.78 लाख परिवारों का सर्वे अपलोड किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि खंडेला विधानसभा क्षेत्र के कुल 893 परिवारों का सर्वे हो चुका है। इनमें से 199 परिवारों का सर्वे स्वयं लाभार्थी द्वारा अपलोड किया गया है तथा 694 परिवारों का असिस्टेड सर्वे ग्राम पंचायत सर्वेयर द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के एक पत्र के माध्यम से नए पात्र परिवारों के संरक्षण के लिये एसओपी भी जारी की गई है।

ग्रामीण विकास मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक सुभाष मील द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत विधान सभा क्षेत्र खंडेला में वितीय वर्ष 2022-23 से वर्ष 2025-26 तक कुल 201 आवास स्वीकृत किये गए हैं। योजना के अंतर्गत विधान सभा क्षेत्र खंडेला में स्वीकृत 201 आवासों में से 103 आवासों का निर्माण पूर्ण करवा कर सभी किस्तों का भुगतान जारी किया जा चुका है। शेष 98 आवास निर्माणाधीन है जिनका लाभार्थी द्वारा निर्धारित स्तर तक आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने के बाद आगामी किस्त का भुगतान किया जा सकेगा।

इससे पहले विधायक सुभाष मील के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र खण्डेला में वित्‍तीय वर्ष 2022-23 से वर्ष 2025-26 तक स्वीकृत आवासों तथा किश्तों का ग्राम पंचायतवार विवरण सदन के पटल पर रखा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *