प्रदेश सरपंच संघ राजस्थान की कार्यकारिणी की बैठक हुई आयोजित आज 17 अगस्त को राजस्थान सरपंच संघ की बैठक जयपुर तीज होटल में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल की अध्यक्षता में हुई आयोजित बैठक में

प्रदेश सरपंच संघ राजस्थान की कार्यकारिणी की बैठक हुई आयोजित आज 17 अगस्त को राजस्थान सरपंच संघ की बैठक जयपुर तीज होटल में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल की अध्यक्षता में हुई आयोजित बैठक में
Spread the love

प्रदेश सरपंच संघ राजस्थान की कार्यकारिणी की बैठक हुई आयोजित
आज 17 अगस्त को राजस्थान सरपंच संघ की बैठक जयपुर तीज होटल में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल की अध्यक्षता में हुई आयोजित बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे बैठक में 5 अगस्त को जयपुर मे माहापडाव आंदोलन 6, 7 अगस्त को भी प्रदेश के सरपंच संघ का आंदोलन महापड़ाव जारी रहा 7 अगस्त को महापड़ाव स्थगित होने के पश्चात प्रदेश के सभी सरपंच आंदोलनरत है । प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश की बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार के सभी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा, सोशल ऑडिट के आदेश जारी हुए उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा सरकार में बैठे कुछ अधिकारियों द्वारा तुगलकी आदेश जारी कर प्रदेश के सरपंचों को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है जिसका सरपंच संघ का विरोध जारी रहेगा। सरकार की महत्वपूर्ण कार्यक्रम ग्रामीण ओलंपिक कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा। साथी ही यदि सरकार के साथ 23 अगस्त तक माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष वार्ता नहीं होती है तो आंदोलन की अगली रणनीति 24 अगस्त को सभी ब्लॉक पर ज्ञापन उपखंड अधिकारी महोदय के समक्ष मुख्यमंत्री राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन का दित्य चरण प्रत्येक जिले पर पंचायत राज बचाओ आंदोलन रैली का आयोजन किया जाएगा। तृतीय चरण 2 अक्टूबर पंचायत राज दिवस को जयपुर शहीद स्मारक पर आंदोलन रैली का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं एवं कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। पशुधन गायों में फैल लम्पी वायरस माहा मारी के रोकथाम के लिए सरपंच संघ सहयोग करेगा। बाकी सभी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा एवं प्रदेश सरपंच संघ राजस्थान का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में निर्णय लिया कि प्रदेश कार्यकारिणी के निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षो की अनुशंसा पर प्रदेश की जंबो कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिससे आगामी आंदोलन को और अधिक गति मिले एवं प्रदेश में सभी कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष नई ऊर्जा के साथ आंदोलन के कार्य में लगेंगे आंदोलन जब तक चलता रहेगा वार्ता माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष होने के पश्चात आगे की रणनीति पर प्रदेश सरपंच संघ राजस्थान बैठक आहूत कर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में उपस्थित रहे बंशीधर गढ़वाल प्रदेश अध्यक्ष, भंवरलाल जानू प्रदेश संरक्षक, शक्ति सिंह रावत प्रदेश महामंत्री, महेंद्र सिंह मेझेवला प्रदेश संरक्षक, गोविंद सिंह लांबा प्रदेश संरक्षक, रोशन अली कार्यकारी अध्यक्ष, जयराम पलसानिया प्रदेश प्रवक्ता, हरिराम बांना जिला अध्यक्ष अजमेर, अशोक गोलियां जिलाध्यक्ष नागौर, हनुमान झाझडा जिलाध्यक्ष सिकर, नवीन शीलू जिलाध्यक्ष चूरू, अशोक यादव जिलाध्यक्ष अलवर, मेहर सिंह धनखड़ जिला अध्यक्ष जयपुर, संजय नेहरा जिलाध्यक्ष झुंझुनू, गणेश साहू जिला अध्यक्ष चित्तौड़गढ़, मनोज फौजदार जिलाध्यक्ष भरतपुर, अर्जुन कुशवाहा जिलाध्यक्ष धौलपुर, मोइनुद्दीन गुड्डू जिलाध्यक्ष कोटा, आनंदी लाल मीणा जिलाध्यक्ष बूंदी, अर्जुन सिंह गौड़ जिला अध्यक्ष झालावाड़, मनीष कुलड़िया जिलाध्यक्ष गंगानगर, गजेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष जैसलमेर, लाखन मीणा जिला अध्यक्ष बारा, जिला अध्यक्ष टोंक मुकेश मीणा,रामप्रसाद मीणा जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़, कृष्ण मुरारी जिला अध्यक्ष बारा, प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी बाबूलाल मीणा, महेश पटेल, ज्ञान प्रकाश बेरवा, रफीक पठान प्रदेश प्रवक्ता बैठक में आदि उपस्थित रहे

 


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *