हार्टफुलनेस के वैश्विक मार्गदर्शक श्री दाजी का अजमेर आगमन 26 मार्च को
हार्टफुलनेस के वैश्विक मार्गदर्शक श्री दाजी का अजमेर आगमन 26 मार्च को
अजमेर, 19 मार्च। श्री रामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान के वैश्विक मार्गदर्शक एवं गुरू श्री कमलेश पटेल दाजी का अजमेर नगर में आगमन 26 तथा 27 मार्च को प्रस्तावित है। दाजी पद्मभूषण सम्मानित है। आध्यात्मिकता के क्षेत्र में प्रथम बार अजमेर आना हो रहा है।
कार्यक्रम संयोजक एवं जोनल समन्वयक श्री मुकेश पटेल ने जानकारी दी कि श्री दाजी 26 मार्च को दोपहर अजमेर के होटल जीनिया में आएंगे। यहां सायं 5 बजे हृदय आधारित ध्यान सत्र का आयोजन होगा। अगले दिन 27 मार्च को प्रातः 7 बजे भी ध्यान करवाया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के समन्वयक विशेषाधिकारी विधानसभा श्री किशोर कुमार शर्मा रहेंगे।
जिला समन्वयक श्री गिरीश गुप्ता के अनुसार इस कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्थान के सदस्यों के अलावा मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पुलिस बटालियन आदि के प्रबुद्ध जनों के द्वारा सहभागिता निभाई जाएगी। केंद्र प्रभारी बहन अमिंदर मैक ने जानकारी दी कि अजमेर के अतिरिक्त पुष्कर, ब्यावर, जयपुर, भीलवाड़ा, किशनगढ़ के अभ्यासी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रशिक्षक श्री भगवान सहाय शर्मा, डॉ. विकास एवं श्री अंकुर तिलक ने बताया कि हार्टफुलनेस संस्थान लगभग 160 से अधिक देशों में विस्तृत है। यह निःशुल्क ध्यान सेवाएँ प्रदान करता है। यह संस्थान योग, पर्यावरण, कृषि, चिकित्सा एवं शिक्षा आदि के क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए जाना जाता है।