प्रशिक्षण शिविर का समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

प्रशिक्षण शिविर का समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
Spread the love

शिविर में संगठन मजबूती पर हुआ मंथन।

कार्यकर्ता संगठन विस्तार और सक्रियता पर जोर दे – भड़ाना। 

शाहपुरा25 मार्च 2026। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के समापन बुधवार को मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना के मुख्य आतिथ्य एवं नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधि की अध्यक्षता में हुआ। 

       विधायक भड़ाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान युग में सोशल मीडिया अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। इसके माध्यम से सही जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जा सकती है और गलत तथ्यों का प्रभावी तरीके से खंडन किया जा सकता है।

नगर अध्यक्ष सुगंधी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन कार्यकर्ताओं के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विषयों पर गहन चिंतन-मंथन किया गया, जिसे अब बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर भीलवाड़ा नगर निगम के महापौर राकेश पाठक, भाजपा जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, अविनाश जीनगर, गोपाल दाधीच तथा कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, विधानसभा सह-संयोजक बजरंग सिंह राणावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, कन्हैयालाल धाकड़, नगर महामंत्री जितेंद्र कुमार पाराशर, वर्ग प्रभारी रमेश मारु सहित नगर मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पार्षद और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थि

त रहे।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *