शाहपुरा-भीलवाडा मेगा हाईवे हादसा, प्रशासन हुआ सख्त, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

शाहपुरा-भीलवाडा मेगा हाईवे हादसा, प्रशासन हुआ सख्त, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश
Spread the love

ब्लॉक स्तरीय बैठक। 

कांग्रेस ने घायलों को मुआवजा, दोषियों को सजा, टोल वसूली बंद करने की मांग की। 

शाहपुरा 25 मार्च 2026। भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सड़क पर बने गड्ढों को बचाने के प्रयास में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दर्जनों यात्री घायल हो गए। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर आक्रोश देखने को मिला। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उपखंड कार्यालय शाहपुरा में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रैगर की अगुवाई में तथा उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा की अध्यक्षता में बैठक में अधिकारियों ने तहसीलदार भीवराव सिंह, पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश विश्नोई, थानाधिकारी सुरेश चंद्र, पीडब्ल्यूडी, आरएसआरडीसी, एनएचयू के अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों उपस्थित अधिकारियों को दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु संवेदनशील स्थलों की पहचान कर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लिया जाये और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

एसडीएम मीणा ने क्षेत्र के सभी प्रमुख एवं ग्रामीण मार्गों का भी तत्काल संयुक्त सर्वे करने, टूटी-फूटी एवं गड्ढों में तब्दील सड़कों को चिन्हित करने रिपोर्ट देने पर जोर दिया। 

घायलों को मुआवजा, दोषियों को सजा, टोल वसूली बंद करने की मांग :- सड़क हादसे को लेकर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रैगर व नगर अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एडीएम से मुलाकात की। हादसे के लिए खराब सड़क व्यवस्था और लापरवाही के लिए टोल एजेंसी को जिम्मेदार ठहराते हुए विरोध दर्ज करवाया। 

कांग्रेस ने मांग की कि हादसे में घायल और मृतकों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए तथा सड़क निर्माण और संचालन से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों या कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही जर्जर सड़को की शीघ्र मरम्मत कराने और स्थिति सुधारने तक टोल वसूली बंद करने की मांग भी उठाई। रैगर ने कहा कि मांडल से शाहपुरा तक 42 किलोमीटर की सड़के ऊबड़ खाबड़ स्थिति में है। सड़क गड्ढों में तब्दील होने से आए दिन भारी वाहनों के साथ दुपहिया वाहन ज्यादा दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है। टोल एजेंसी पूरा टोल वसूल ने के बाद भी समय पर खराब सड़कों की सुद नहीं लेने से यह हादसे हो रहे है। 

इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन, आनंद तिवारी, मुकेश गुर्जर, सुनील मिश्रा, ओम सिंधी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

इनका कहना ह:- पीडब्ल्यूडी, आरएसआरडीसी एवं एनएचयू को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कोटड़ी, फूलियाकलां, केकड़ी, बिजयनगर मार्गों पर तत्काल पेचवर्क शीघ्र कार्य प्रारंभ करने को कहा। सड़क मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सुनील कुमारमीणा, उपखंडअधिकारी,शाहपुरा

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *