भीलवाडा मंडी मे एफसीआई ने गेहूं की खरीद की शूरू सासंद अग्रवाल ने किसानों का किया अभिनंदन

भीलवाडा मंडी मे एफसीआई ने गेहूं की खरीद की शूरू सासंद अग्रवाल ने किसानों का किया अभिनंदन
Spread the love

भीलवाडा | राजस्थान में रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए FCI और अन्य एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं की सरकारी खरीद 10 मार्च 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक की जा रही है। इस वर्ष गेहूं का MSP ₹2585 प्रति क्विंटल है, साथ ही राज्य सरकार द्वारा ₹150 प्रति क्विंटल का बोनस भी दिया जा रहा है। इसी क्रम मे आज भीलवाड़ा जिले मे गेहूं की फसल खरीद का शुभारम्भ ज्योतिबा फुले कृर्षि उपज मंडी मे शूरू हुआ मंडी सचिव मदन लाल सैनी ने बताया की एफसीआई के द्वारा आज गेहूं की खरीद के अवसर पर भीलवाडा सासंद दामोदर अग्रवाल ने अन्न दाता किसानो का तिलक लगा कर स्वागत किया तथा मंडी के कांटे का पूजन कर गेहूं खरीद का शुभांरम किया, एफसीआई के नोडल अधिकारी विकास विजयवर्गीय ने किसानो को खरीद प्रक्रिया की जानकारी दी |
सासंद दामोदर अग्रवाल ने अन्नदाता किसानों का किया तिलक लगाकर अभिनंदन



इस अवसर पर किसान उदय लाल जाट ने बताया की सरकार गेहूं का समर्थन मूल्य अच्छा दे रही है तथा मंडी प्रशासन द्वारा किसानो के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई हुई है किसान उदय लाल जाट ने किसानो के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को कल्याणकारी बताया इस अवसर पर मंडी सचिव मदन लाल सैनी,
विकास विजयवर्गीय नोडल अधिकारी (fci जिला भीलवाडा), बबीता खर्रा-किस्म निरीक्षक, मोहम्मद अजरूद्दीन भुगतान प्रभारी, मोजूद रहे |

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *