अब ‘आवाज राजस्थान की’ की खबरें मोबाइल ऐप पर भी उपलब्धपहले दिन ही 500 से अधिक लोगो ने अपने फोन मे किया ऐप को डाउनलोड

अब ‘आवाज राजस्थान की’ की खबरें मोबाइल ऐप पर भी उपलब्धपहले दिन ही 500 से अधिक लोगो ने अपने फोन मे किया ऐप को डाउनलोड
Spread the love

*अब ‘आवाज राजस्थान की’ की खबरें मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध
पहले दिन ही 500 से अधिक लोगो ने अपने फोन मे किया ऐप को डाउनलोड
*ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की हर अपडेट अब आपके स्मार्टफोन पर
विजय कुमार पाराशर

अजमेर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विषयों पर पिछले 27 वर्षों से निरंतर पत्रकारिता कर रहा समाचार पत्र ‘आवाज राजस्थान की’ अब डिजिटल युग में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अपना मोबाइल ऐप लेकर आया है। अब पाठक गूगल प्ले स्टोर से “Awaz Rajasthan Ki” ऐप डाउनलोड कर कहीं भी, कभी भी ग्रामीण विकास, पंचायती राज तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों से जुड़ी ताज़ा खबरें अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते कल बुधवार को ऐप शुरू किया गया अभी 24 धंटे भी पूरे नही हुए की जिले भर मे 500+ से अधिक लोगो ने पहले दिन ही आवाज राजस्थान की ऐप को अपने फोन मे डाउनलोड कर लिया यह हमारे पाठको का प्रेम ही है!
‘आवाज राजस्थान की’ प्रिंट मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों तथा पंचायती राज से संबंधित समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित करता रहा है। अब इसी क्रम में मोबाइल ऐप के माध्यम से पाठकों तक समाचार और भी तेज़ी से पहुँचाए जाएंगे।
सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक पाराशर ने बताया कि आधुनिक तकनीक के इस दौर में कम समय में अधिक से अधिक लोगों तक विश्वसनीय समाचार पहुँचाने के उद्देश्य से ‘Awaz Rajasthan Ki’ ऐप लॉन्च किया गया है। देश-विदेश अथवा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाला कोई भी व्यक्ति गूगल प्ले स्टोर पर जाकर “Awaz Rajasthan Ki” टाइप कर ऐप डाउनलोड कर सकता है और पल-पल की खबरों से जुड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि अजमेर जिले में प्रमुख समाचार पत्र के बाद ‘आवाज राजस्थान की’ भी अपना स्वतंत्र मोबाइल ऐप लॉन्च करने वाले प्रमुख समाचार संस्थानों में शामिल हो गया है।

आप भी बन सकते हैं
‘आवाज राजस्थान की’ के संवाददाता
यदि आपके क्षेत्र में कोई जनसमस्या, विकास कार्य, सामाजिक गतिविधि, पंचायत से जुड़ी खबर या अन्य महत्वपूर्ण सूचना है, तो आप उसे व्हाट्सएप नंबर 8112213839 पर भेज सकते हैं। प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें भेजने वाले के नाम सहित प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
———-=
विजय कुमार पाराशर
संपादक – आवाज राजस्थान की
मो.: 8112213839

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *