राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभग्रीन कैंपस एवं स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में विश्वविद्यालय की एक और महत्वपूर्ण पहल

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभग्रीन कैंपस एवं स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में विश्वविद्यालय की एक और महत्वपूर्ण पहल
Spread the love


राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ
ग्रीन कैंपस एवं स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में विश्वविद्यालय की एक और महत्वपूर्ण पहल
विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल सुविधाओं का निरंतर विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने परिसर में ईजी चार्ज (EZY Charge) कम्पनी द्वारा निर्मित अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। यह इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन परिसर में हरित परिवहन (Green Mobility), स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) तथा सतत विकास (Sustainable Development) को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस सुविधा का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद भालेराव द्वारा प्रशासनिक भवन के पार्किंग क्षेत्र में किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद भालेराव ने कहा कि राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय देश के सबसे सुंदर एवं सुव्यवस्थित परिसरों में से एक है तथा इसे सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल विकास के मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। परिसर में पहले से ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), सौर ऊर्जा संयंत्र, रूफटॉप सोलर सिस्टम तथा वर्षा जल संचयन जैसी अनेक हरित सुविधाएँ विकसित की जा चुकी हैं। इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने आगे बताया कि जहाँ सामान्यतः बाजार में ईवी चार्जिंग की दर लगभग ₹15 प्रति यूनिट है, वहीं विश्वविद्यालय यह सुविधा विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं परिसरवासियों को रियायती दर ₹13 प्रति यूनिट पर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि परिसर विकास विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है तथा भविष्य में भी अनेक आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएँ विकसित की जाएँगी। हमारा लक्ष्य राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय को एक आदर्श हरित परिसर (Green Campus) के रूप में स्थापित करना है।
यह चार्जिंग स्टेशन विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा परिसर में आने वाले आगंतुकों के लिए एक साझा सुविधा के रूप में उपलब्ध रहेगा। उपयोगकर्ता निर्धारित मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगकर्ताओं को चार्जिंग के लिए परिसर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय, ऊर्जा एवं संसाधनों की बचत होगी।
वर्तमान समय में परिसर में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग निरंतर बढ़ रहा है। ऐसे में चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता विश्वविद्यालय समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी तथा अधिकाधिक लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए प्रेरित करेगी। इससे न केवल जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी और स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. अमरदीप शर्मा, वित्त अधिकारी श्री प्रदीप अग्रवाल सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारीगण, बड़ी संख्या में कर्मचारीगण, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी अनुराधा मित्तल ने किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *