राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ अजमेर के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। इसमें आरटीओ कार्यालय में पद स्थापित श्रीमती तृप्ति पाराशर जिला अध्यक्ष चुनी गई। चुनाव अधिकारी श्री तेजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया कि
*आईटी यूनियन अजमेर के चुनाव संपन्न, श्रीमती पाराशर बनी अध्यक्ष*
अजमेर, 12 नवंबर। राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ अजमेर के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। इसमें आरटीओ कार्यालय में पद स्थापित श्रीमती तृप्ति पाराशर जिला अध्यक्ष चुनी गई।
चुनाव अधिकारी श्री तेजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया कि शनिवार को राजस्थान अजमेर कंप्यूटर कर्मचारी संघ अजमेर वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। उन्होंने बताया कि उपखंड स्तर पर सुबह 9:00 से 11:00 वोटिंग हुई। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए थे। इसी प्रकार अजमेर जिला स्तर पर सुबह 10:00 से सायं 4:00 बजे तक वोटिंग हुई। यहां भी चुनाव अधिकारी एवं उनकी टीम नियुक्त की गई थी।
मुख्य चुनाव कार्यकारी अधिकारी श्री अनिल लालवानी बताया कि आज संपन्न हुए चुनाव में कुल 277 वोटों में से 193 वोट पड़े। विजय उम्मीदवार श्रीमती पाराशर को कुल 92 वोट विनोद कुमार के 58 वोट तथा चंद्रवीर सिंह राठौड़ को 43 वोट मिले। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अजमेर जिला में एक नई नजीर पेश की है यहां पर महिला प्रत्याशी जिला अध्यक्ष बनी है। विजय उम्मीदवार श्रीमती पाराशर को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
नवनियुक्त आईटी यूनियन जिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति पाराशर ने सभी साथियों का धन्यवाद दिया एवं यूनियन में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संघ की पहली प्राथमिकता सभी साथियों को एक साथ लेकर चलने की है।
विजय कुमार पाराशर
आवाज राजस्थान की
9414302519