सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तय समय पर पात्र व्यक्ति को मिले -राम प्रकाश सीईओ जिला परिषद

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तय समय पर पात्र व्यक्ति को मिले -राम प्रकाश सीईओ जिला परिषद
Spread the love

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तय समय पर पात्र व्यक्ति को मिले -राम प्रकाश सीईओ जिला परिषद

लापरवाही बरने वाले तीन ग्राम विकास अधिकारियो को नोटिस जारी

अजमेर जिला परिषद के
मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश ने आज पंचायत समिति सरवाड के सभागार में ग्राम विकास अधिकारी / कनिष्ठ सहायकों की सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध मे समीक्षा बैठक लेते हुए
आवश्यक दिशा निर्देश दिये सीईओ राम प्रकाश ने बैठक के दौरान कहा की सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को तय समय पर मिले समिक्षा बैठक मे कम प्रगति तथा कार्य मे लापरवाही को लेकर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ताजपुरा, भगवानपुरा, तथा जडाना के ग्राम विकास अधिकारी तथा कनिष्ठ सहायक को 17सी सी का नोटिस जारी किया गया समिक्षा बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओ पर बिन्दुओं चर्चा की गई एंव प्रगति के संबंध में निर्देश प्रदान किये गये विकसित ग्राम अभियान की प्रगति के संबंध में विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार ने जानकारी दी की ग्राम पंचायतों में बेसलाईन सर्वे पार्ट सभी ग्राम पंचायतो द्वारा पूर्ण कर डाटा अपलोड कर दिये हैं तथा पार्ट 2 आंकाक्षा कें अर्न्तगत आज दिनांक तक 4 ग्राम पंचायत फतेहगढ, खीरियां, हरपुरा, स्यार द्वारा डाटा पोर्टल पर अपलोड करना शुरू कर दिया गया है सीईओ रामप्रकाश ने कहा की दिनांक 23.4.2026 को उक्त योजना के नोडल प्रभारी उपखण्ड अधिकारी द्वारा समस्त संबधित समस्त विभागों की आवश्यक बैठक करते हुये आपसी सांमजस्य से सभी डाटा दिनांक 24.42026 तक पोर्टल पर अपलोड कर दिनांक 25.4.2026 को ग्रामसभा अयोजित करने के निर्देश प्रदान कियें. – मनरेगा की समिक्षा करते हुए निर्देशित किया की
योजनाअर्न्तगत आगामी 2 माह / बरसात आने तक अधिक से अधिक श्रमिक नियोजित करे तथा प्रति पंचायत मे कम से कम 150 श्रमिक नियोजित करने के एंव यदि किसी पंचायत में कार्य स्वीकृत नही हो तो कार्यस्वीकृति हेतु प्रस्ताव भिजवाने हेतु निर्देश जारी किये ।उन्होंने – आगामी 7 दिवस में ईकेवाईसी का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण करने, तथा नर्सरी विकास कार्य अर्न्तगत ग्राम पंचायत शोकलिया, ताजपुरा, सराना, सांपला, स्यार, हिंगोनिया, में पौधो की संख्या शून्य होने पर नोटिस जारी करने एंव सभी ग्राम पंचायतो को मानसून सत्र से पूर्व पौधे तैयार करने एंव प्रति पंचायत 4000 पौधे लगाने के निर्देश दिये!
जिस हेतु स्थान का चयन और आवश्यक हो तो नवीन स्वीकृति दिनांक 30.4.2026 तक करवाने निर्देशित किया स्वच्छता सेवा
पखवाडा अर्न्तगत आर डी स्कीम के महत्वपूर्ण दस्तावेज यथा केशबुक, रसीद बुक, माप पुस्तिकाए, कार्य पत्रावलियां, बैठक कार्यवाही रजिस्टर, पटटो की मिसलें एंव अन्य आवश्यक सम्पुर्ण रिकार्ड को सुव्यवस्थित कर अपने अधीन रखने एंव अनावश्यक दस्तावेजों का आगामी 15 दिवस में निस्तारित करने के निर्देश दिये ।
समिक्षा बैठक के दौरान सीईओ राम प्रकाश ने कहा की RRC जिन ग्राम पंचायतों में कार्य स्वीकृत होने के उपरान्त अब तक कार्य प्रारम्भ नही करवाया गया और नही कोई कार्यवाही की गई तो कार्यकारी संस्थाओ और यदि संवेदक द्वारा कार्य नहीं करवाया जा रहा है तो संबंधित संवेदक को नोटिस जारी किया जावे एंव तत्पश्चात भी यदि कार्य पूर्ण नहीं करवाया जाता है तो संबंधित को ब्लेक लिस्ट किया जाए उन्होंने – प्रधानमंत्री आवास योजनाअर्न्तगत कम प्रगति पर ग्राम पंचायत ताजपुरा, जडाना, भगवानपुरा के ग्राम विकास अधिकारी / कनिष्ठ सहायक के विरूद्व 17 सीसीए के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये एंवम सभी ग्राम पंचायतो को दिनांक 30.4.2026 तक संतोषजनक प्रगति अर्जित करने एंवम समस्त अपूर्ण आवासौ का निरीक्षण / भौतिक सत्यापन आगामी 3 दिवसों में करने हेतु निर्देशित किया तथा
— आवास प्लस सर्वे में पूर्व में किये गये सर्वे का Reverification ( पुनः सत्यापन ) हेतु का कार्यका 3 दिवस में अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किये ।बैठक के दौरन प्रथम चरण के अटल ज्ञान केन्द्र जो 4 पंचायतों में स्वीकृति हुए उन्हें अतिशीघ्र सूचारू रूप से चालू करने एंव आवश्यक व्यवस्थाए पूर्ण करने एंव आगमी द्वितिय चरण में स्वीकृति उपरांत उनकी टेण्डर प्रकिया समय पर संपादित किये जाने हेत निर्देशित किया
समिक्षा के दौरान सीईओ राम प्रकाश ने – ग्राम पंचायतो में बर्तन बैंक की स्थापना के बारे मे जानकारी ली विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया की पंचायत समिति सरवाड की समस्त ग्राम पंचायतो में बर्तन बैंक की स्थापना हेतु विधायक केकडी के द्वारा एमएलए फंड से राशि देने की अनुशंषा की जा चुकी है। शीघ्र ही समस्त पंचायतो में बर्तन बैंक की चालू कर दिया जायेगे । इस हेतु समस्त ग्राम पंचायतो को आवश्यक तैयारिया पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
समिक्षा के दौरान स्वामित्व योजनाअर्न्तगत जितने प्रोप्रटी पार्सल प्राप्त हो चुके है उनको शत-प्रतिशत वितरण कर उनका विवरण पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया और जिन प्रोप्रटी पार्सलों मे माप/विवरण में अंतर आ रहा है उनमें आवश्यक संसोधन हेतु एक्सल शीट बनाकर कार्यालय में भिजवानें हेतु निर्देशित किया गये गये बैठक मे ग्राम विकास अधिकारी फतेहगढ / खीरियां द्वारा मेप 2 जमा नही कराने पर आगामी 15 दिवस में उक्त कार्य पूर्ण कर जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया ‌, सम्पर्क पोर्टल पर शिकायतो की संख्या में वृद्धि पर सीईओ राम प्रकाश ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुये सभी को सम्पर्क प्रकरणो में प्रथम लेवल पर आश्वासन पूर्ण जबाब प्रेषित करने एंव प्रकरण में वर्णित शिकायत का समाधान कर ठोस / संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने MPLAD/MLALAD योजनार्न्तगत जो कार्य अभी तक अप्रारम्भ है एंव किसी कारणवश प्रारम्भ नही हो सकतें उनकी राशि का डी. डी 3 दिवस में कार्यालय में भिजवाने हेतु निर्देशित किया बैठक मे पंचायत समिति के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मोजूद रहे

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *