ग्राम रथ अभियान चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवो में जायेंगे प्रचार रथ
अजमेर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले कि चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि गुरूवार को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रलावता, काली डूंगरी, खातोली, चीताखेड़ा, केकड़ी विधानसभा के मेवदाकलां, मानखण्ड, सलारी, मोलकिया, कालेड़ा कृष्ण गोपाल, धून्धरी, नसीराबाद विधानसभा के जिलावड़ा, कानपूरा, तिहारी, मोराझडी, साम्प्रोदा, पुष्कर विधानसभा के रामनेर ढ़ाणी, मगरा, बबायचा, हांसियवास एवं अरड़का गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
शुक्रवार को इन गांवों में पहुंचेगा प्रचार रथ
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि शुक्रवार एक मई को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बुहारू, त्योद, नयागांव, हरमाड़ा, केकड़ी विधानसभा के सरसड़ी, प्रान्हेड़ा, भीमड़ावास, कादेड़ा, खवास, भराई, नसीराबाद विधानसभा के तिलाना, चांदसेन, ढ़ाल, मोड़ी, लवेरा, पुष्कर विधानसभा के नरवर, भवानीखेड़ा, कायमपुरा, सराना एवं उटड़ा गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।