अजमेर की गायत्री शर्मा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बढ़ाया जिले का मान
अजमेर। अंतर्राष्ट्रीय संस्था दी स्माइलिंग सॉल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन ‘स्वरचित कविता पाठ एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता’ में अजमेर जिले की निवासी एवं जिला परिषद अजमेर में कार्यरत गायत्री शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के लोक नृत्य वर्ग में गायत्री शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर सेमीफाइनल में स्थान प्राप्त किया, वहीं स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में उन्होंने सामाजिक कुरीतियों एवं संवेदनशील विषयों पर प्रभावशाली
कविताओं का पाठ किया। उनकी रचनाओं में कन्या भ्रूण हत्या, बालक-बालिकाओं के लिए असुरक्षित सामाजिक परिवेश तथा दहेज प्रथा जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया, जिसकी निर्णायकों एवं श्रोताओं ने सराहना की । ऑनलाइन ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्राप्त होने के पश्चात जिला परिषद् अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में लोकपाल सुरेश सिंधी द्वारा गायत्री शर्मा को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर श्यामलाल इन्दौरिया, कैलाश चन्द मालाकार, तरुण जैन, विमल चौहान, वीर सिंह, दिनेश कुमावत एवं चन्द्रमोहन शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।