जिला परिषद सीईओ ने दिखाई संवेदन शीलता दिव्यांग वाहन चालक को मिलेगा परिवहन भत्ता

जिला परिषद सीईओ ने दिखाई संवेदन शीलता दिव्यांग वाहन चालक को मिलेगा परिवहन भत्ता
Spread the love

अजमेर / जिले की पीसांगन पंचायत समिति में कार्यरत नेत्रहीन कनिष्ठ सहायक प्रकाश गोस्वामी को अब प्रतिमाह परिवहन भत्ता मिलेगा।नेत्रहीन कनिष्ठ सहायक प्रकाश गोस्वामी को अपने निवास से कार्यालय आने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। साथ ही आर्थिक व्यय भी हो रहा था। इस पर नेत्रहीन गोस्वामी ने परिवहन भत्ते हेतु जिला परिषद अजमेर में आवेदन किया।जिला परिषद में आवेदन प्राप्त होते ही जिला परिषद सीईओ राम प्रकाश ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की। नियमानुसार नेत्रहीन कनिष्ठ सहायक के आवेदन की जांच करवाई गई तथा मेडिकल एंड हेल्थ डिपार्टमेंट बोर्ड के सर्टिफिकेट में 80 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता के आधार पर तुरंत 1200 रुपये परिवहन भत्ता स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए।नेत्रहीन कनिष्ठ सहायक की सहायता को लेकर जिस प्रकार से जिला परिषद ने तत्परता दिखाई, उसे लेकर कार्मिकों ने सीईओ राम प्रकाश की प्रशंसा की है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *