अजमेर जिला परिषद की संवेदनशील पहल: नेत्रहीन कर्मचारी प्रकाश गोस्वामी को मिलेगा मासिक परिवहन भत्ता

अजमेर जिला परिषद की संवेदनशील पहल: नेत्रहीन कर्मचारी प्रकाश गोस्वामी को मिलेगा मासिक परिवहन भत्ता
Spread the love

अजमेर जिला परिषद की संवेदनशील पहल: नेत्रहीन कर्मचारी प्रकाश गोस्वामी को मिलेगा मासिक परिवहन भत्ता

अजमेर – प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण अजमेर जिला परिषद ने पेश किया है। पीसांगन पंचायत समिति में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत नेत्रहीन कर्मचारी प्रकाश गोस्वामी को अब हर महीने 1200 रुपये परिवहन भत्ता मिलेगा।

प्रकाश गोस्वामी को रोजाना निवास से कार्यालय आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। साथ ही परिवहन पर होने वाला अतिरिक्त खर्च उनके लिए आर्थिक बोझ बन गया था। उन्होंने इस समस्या को लेकर जिला परिषद अजमेर में परिवहन भत्ता स्वीकृत करने के लिए आवेदन दिया।

आवेदन मिलते ही जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश ने बिना देरी किए मामले पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मेडिकल एंड हेल्थ डिपार्टमेंट बोर्ड द्वारा जारी 80 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता प्रमाण पत्र की जांच के बाद नियमानुसार प्रकाश गोस्वामी के लिए प्रतिमाह 1200 रुपये परिवहन भत्ता स्वीकृत कर दिया गया।

जिला परिषद प्रशासन की इस त्वरित और मानवीय पहल की सहकर्मियों ने खुले दिल से सराहना की है। कर्मचारियों का कहना है कि सीईओ राम प्रकाश की संवेदनशील कार्यशैली अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

यह निर्णय न सिर्फ प्रकाश गोस्वामी के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि यह भी दिखाता है कि प्रशासनिक संवेदनशीलता से दिव्यांग कर्मचारियों का कार्यस्थल पर भरोसा और मजबूत होता है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *