पुष्कर में जुटेंगे कांग्रेस के 50 जिलाध्यक्ष, राहुल गांधी भी हो सकते हैं शामिल
अजमेर। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 21 से 31 मई तक पुष्कर में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रदेशभर के 50 कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ और शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल की सक्रियता के चलते चर्चा में है।
सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी के भी 29 या 30 मई को शिविर में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस विचारधारा, भाजपा सरकार के खिलाफ रणनीति, सामाजिक मुद्दों और संगठन मजबूती पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे और नरेगा मजदूरों के साथ श्रमदान भी करेंगे।