अन्तर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के अन्र्तग मंगलवार को आयोजित समापन कार्यक्रम में बॉलिवुड गायक श्री अमित त्रिवेदी के गानो पर दर्शक झूम उठे। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र राठौड के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 में मंगलवार को पुष्कर के मेला ग्राउंड पर बॉलीवुड कलाकार

अन्तर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के अन्र्तग मंगलवार को आयोजित समापन कार्यक्रम में बॉलिवुड गायक श्री अमित त्रिवेदी के गानो पर दर्शक झूम उठे। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र राठौड के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 में मंगलवार को पुष्कर के मेला ग्राउंड पर बॉलीवुड कलाकार
Spread the love

*अन्तर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023*
*अमित त्रिवेदी के गायन पर झूमे दर्शक*
अजमेर 8 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के अन्र्तग मंगलवार को आयोजित समापन कार्यक्रम में बॉलिवुड गायक श्री अमित त्रिवेदी के गानो पर दर्शक झूम उठे।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र राठौड के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 में मंगलवार को पुष्कर के मेला ग्राउंड पर बॉलीवुड कलाकार अमित त्रिवेदी की बॉलीवुड नाईट का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मेला मैदान में भव्य आतिशबाजी की गई। पुष्कर की होली को महोत्सव के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय पहचान मिली। इस महोत्सव से पुष्कर में पर्यटकों का जोरदार आगमन हुआ। पर्यटन को बढावा देने में होली महोत्सव एक मील का पत्थर साबित होगा।
श्री राठौड ने बताया कि पुष्कर की होली अपने आप में बडा धार्मिक महत्व रखती है। इसे आरटीडीसी के द्वारा भव्य रूप प्रदान किया गया। 4 मार्च से आरम्भ इस महोत्सव में महाआरती के साथ-साथ सवा लाख दीपाें के के साथ 52 घाटों को दीपदान से जगमग किया गया। इन दिनो प्रतिदिन सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें अनुराधा पौडवाल, हरिहरन, गुलाबो, अशोक शर्मा एवं विद्या शाह ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इनसे श्रदालुओं ने धार्मिक लाभ उठाया।
उन्होंने बताया कि बॉलीवुड नाइट में मंगलवार को देसी विदेशी पर्यटकों सहित हजारों लोग मेला मैदान में उपस्थित थे। अमित त्रिवेदी नाइट का आगाज मेला ग्राउंड पर आतिशबाजी कर किया। रंग बिरंगी रोशनी के पटाखों ने दर्शकों का मनमोह लिया। अमित त्रिवेदी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी और खूब तालियां बटोरी। अमित त्रिवेदी ने नमोःनमोः शंकरा, जय काल महाकाल, मोरी राधे जैसे भक्ति गीतों से पूरे प्रांगण को भक्ति मय कर दिया। उन्होंने अपने सुपरहीट रहे गानो नैना दा क्या कसूर, बिखरने का मुझ को शौक है बड़ा, ये फितूर मेरा……ओ परवरदिगारा, गूंजा सा है कोई इकतारा, मै परेशां तथा इक कूडी जीदा नाम मोहब्बत से संमा बांध दिया।
बॉलीवुड कलाकार अमित त्रिवेदी का एवं उनकी टीम का निगम अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र राठौड़, पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल, उपखंड अधिकारी निखिल कुमार एवं जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी श्री शिव कुमार बंसल ने राजस्थान की परंपरा के अनुसार माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, रेणु जयपाल, अजमेर डेयरी के अध्यक्ष श्री रामचंद्र चौधरी, स्थानीय विधायक श्री सुरेश रावत, वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री राजेश टंडन, नगर पालिका पुष्कर के अध्यक्ष श्री कमल पाठक, अधिशाषी अधिकारी श्री बनवारी लाल, उपखंड अधिकारी रुपनगढ़ श्री सुखराम पिंडेल,उपमहापौर, श्री नीरज जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना गर्ग, राजेंद्र सिसोदिया, देविका तोमर अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री अक्षय गोदारा, आलोक जैन जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ.वी. बी. सिंह,अधीक्षक डॉ. नीरज जैन, डॉ. अनिल सामरिया, प्रीति चौधरी, इस्लाम खान, प्रियंका रघुवंशी, रविश सामरिया, शिव कुमार बंसल, अजय,कृष्ण तेनगैर, विवेक पाराशर, राजेश टंडन, नौरत गुजर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *