राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने नवाचार करते हुए अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव पुष्कर 2023 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड सेवाएं प्रारंभ की। हेलीकॉप्टर जॉय राइड का शुभारंभ राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री धमेर्ंद्र राठौड़ ने अस्थाई हेलीपैड पुष्कर पर किया।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने नवाचार करते हुए अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव पुष्कर 2023 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड सेवाएं प्रारंभ की। हेलीकॉप्टर जॉय राइड का शुभारंभ राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री धमेर्ंद्र राठौड़ ने अस्थाई हेलीपैड पुष्कर पर किया।
Spread the love

*अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023*
*आरटीडीसी का नवाचार,*
* पुष्कर में हेलीकॉप्टर जॉय राइड*
*देसी विदेशी पर्यटकों ने उठाया लुफ्त*
अजमेर 8 मार्च। राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने नवाचार करते हुए अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव पुष्कर 2023 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड सेवाएं प्रारंभ की। हेलीकॉप्टर जॉय राइड का शुभारंभ राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री धमेर्ंद्र राठौड़ ने अस्थाई हेलीपैड पुष्कर पर किया।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि देसी विदेशी पर्यटकों के लिए निगम द्वारा नवाचार करते हुए पुष्कर सरोवर, घाटोंएवं मंदिरों के आसमान से दर्शन एवं भ्रमण कराने के लिए हेलीकॉप्टर जॉय राइड प्रारंभ की गई। निगम मे यह सेवा 6 मार्च से 7 मार्च तक दो दिन के लिए उपलब्ध कराई। इसके अंतर्गत देसी विदेशी पर्यटकों को रियायती दर पर पुष्कर भ्रमण कराया गया !
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड में पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल,जिला कलक्टर श्री अंशदीप, पुलिस अधीक्षक श्री चुनाराम जाट, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री अक्षय गोदारा, उपखंड अधिकारी श्री निखिल कुमार,श्री सुखाराम पिंडेल, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका पुष्कर बनवारी लाल मीणा, तहसीलदार संदीप कुमार,जवाहर फाउण्डेशन के श्री शिव कुमार बंसल,पार्षद श्री नौरत गुर्जर, थाना अधिकारी डॉ. रविश सामरिया ने जॉय राइड का लुफ्त उठाया।

 


Spread the love

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *