ग्राम पंचायत पिचौलिया में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में एक किसान की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने से उसे बड़ी राहत मिली।

ग्राम पंचायत पिचौलिया में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में एक किसान की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने से उसे बड़ी राहत मिली।
Spread the love

सफलता की कहानी

ग्रामीण सेवा शिविर बना राहत का माध्यम

वर्षों पुरानी राजस्व अभिलेख की त्रुटि हुई दूर, किसान ने जताया आभार

राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में तहसील पीसांगन की ग्राम पंचायत पिचौलिया में आयोजित ग्राम सेवा शिविर में एक किसान की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने से उसे बड़ी राहत मिली।

ग्राम पिचौलिया निवासी किसान राजेन्द्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह राजपूत के नाम के साथ राजस्व जमाबंदी अभिलेखों में उनकी जाति गलत दर्ज थी। राजस्व रिकॉर्ड में उनकी जाति जाट अंकित होने के कारण उन्हें विभिन्न प्रशासनिक एवं दस्तावेजी कार्यों में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान राजेन्द्र सिंह ने अपनी समस्या बताते हुए जमाबंदी में जाति संशोधन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में मौजूद राजस्व अधिकारियों द्वारा आवेदन प्राप्त कर आवश्यक जांच एवं अभिलेखों के परीक्षण के बाद उनकी वास्तविक जाति ष्राजपूतष् दर्ज करते हुए जाति दुरस्तीकरण का आदेश जारी किया गया।

वर्षों से चली आ रही इस समस्या के समाधान के बाद राजेन्द्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्थान सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निस्तारण हो रहा है, जिससे लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *