ग्राम पंचायत घूघरा में राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जन कल्याणकारी शिविर-2026 (ग्रामीण सेवा शिविर) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

ग्राम पंचायत घूघरा में राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जन कल्याणकारी शिविर-2026 (ग्रामीण सेवा शिविर) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
Spread the love

ग्रामीणों को मौके पर ही मिली सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधा: रावत
पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण एवं तहसील अजमेर के अंतर्गत ग्राम पंचायत घूघरा में राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जन कल्याणकारी शिविर-2026 (ग्रामीण सेवा शिविर) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में ग्राम पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया।

शिविर में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विशेष रूप से उपस्थित होकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने आमजन की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर श्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जन कल्याणकारी शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिविर में पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, जन आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि संबंधी योजनाओं सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं के आवेदन प्राप्त किए गए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, भाजपा नेता अर्जुन सिह रावत, बद्री गुर्जर, अर्जुन नलीया, नरेन्द चुन्डावत, देवा गुर्जर सहित

ग्राम पंचायत प्रशासक, वार्ड पंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे|

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *