भक्ति और उत्साह के साथ मनाया सुहाग दशमी पर्व, महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन

भक्ति और उत्साह के साथ मनाया सुहाग दशमी पर्व, महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन
Spread the love

भक्ति और उत्साह के साथ मनाया सुहाग दशमी पर्व, महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन
नसीराबाद।(अनिल लोहरे) श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति नसीराबाद के तत्वावधान में सुहाग दशमी पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर बड़े मंदिर जी में उपवास करने वाली महिलाओं के लिए सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष,मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं सुरभि सेठी के नेतृत्व में आयोजित पूजन कार्यक्रम में महिलाओं ने पूर्ण भक्तिभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान भक्ति नृत्य एवं भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
महासमिति की ओर से महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम्स एवं रोचक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने उपवास रखने वाली सभी महिलाओं के व्रत की सफलता एवं निर्विघ्न पूर्ण होने की मंगलकामना की। पर्व ने महिलाओं में धार्मिक आस्था के साथ आपसी स्नेह और एकजुटता का संदेश भी दिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *