23.30 लाख के विधायक कोष से वार्ड 26 में होगा सीसी सड़क का निर्माण-भदेल

23.30 लाख के विधायक कोष से वार्ड 26 में होगा सीसी सड़क का निर्माण-भदेल
Spread the love

अजमेर शहर। अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल द्वारा मंगलवार को वार्ड संख्या 26 में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में संस्कार कॉलोनी, यूआईटी कॉलोनी, अजय नगर क्षेत्र में सीसी सड़क निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर विधिवत शिलान्यास किया गया। यह कार्य विधायक कोष से करवाया जा रहा है, जिसमें करीब 23.30 लाख रूपए व्यय होगें तथा यह कार्य अजमेर विकास प्राधिकरण के माध्यम से सम्पन्न होगा।
विधायक भदेल ने क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस निर्माण के अंतर्गत म.न. 219 से लेकर म.न. 229 तक की सड़क तथा लक्ष्मी स्वीट्स से संस्कार कॉलोनी की पुलिया तक सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य हेतु 23.30 लाख रुपये विधायक कोष से व्यय किए जाएगे। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में अत्यधिक कठिनाइयों आ रही थी। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण कई बार दुर्घटनाओं भी हो रही थी। अब जल्द ही इस सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा, जिससे सभी क्षेत्रवासियांे व राहगीरों को आवागमन मंे सुविधा मिल सकेगी।

हर घर सुविधा, हर क्षेत्र विकास-विधायक भदेल
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भदेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। हमारी सरकार का संकल्प है कि कोई भी विकास कार्य अधूरा न रहे और प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विकास केवल किसी एक क्षेत्र या वर्ग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक घर, प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक तक उसका लाभ पहुंचेगा।
क्षेत्रवासियांे द्वारा विधायक भदेल का माल्यापर्ण कर आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम होगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह जादौन, आर्य मण्डल अध्यक्ष भवानी जेदिया, गोविन्द राज, मोहन लालवानी, विनोद साधवानी, सुरेश रुपानी, देवेश शेखावत, हेमलता खत्री, रजत मारु, सागर झामनानी, जगदीश सामरिया, कन्हैया भरणी, दीपक बालानी,चंद्रशेखर, अनिल, नरेश नारायण सिंह, अक्षय मोटवानी,हरीश सेवानी, पुराण सिंह, मोहन मोटवानी, नरेश सतलानी, नवीन सामरिया, अटल शर्मा, विक्रम तम्बोली, विजय गोयर,हेमंत नायक, कुमकुम, सुरेश गुर्जर,हेमंत जावा, देवदत्त डाबरा, नरेश तुनगरिया, रमेश शेरा, महेन्द्रू जी, हेमंत दास, मनोहर परवानी, हेमंत दास ,महादेव थदानी, प्रदीप तुनगरिया सीताराम शेरा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *