सार्वजनिक निर्माण विभाग में बड़ी प्रशासनिक पदोन्नति18 अधीक्षण अभियंता बने अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल)अजमेर के श्री अशोक कुमार तंवर भी बने अतिरिक्त मुख्य अभियंता
सार्वजनिक निर्माण विभाग में बड़ी प्रशासनिक पदोन्नति
18 अधीक्षण अभियंता बने अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल)
अजमेर के श्री अशोक कुमार तंवर भी बने अतिरिक्त मुख्य अभियंता
अजमेर, 23 जून। सार्वजनिक निर्माण विभाग में विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा 18 अधीक्षण अभियंताओं को अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन सभी अधीक्षण अभियंताओं (सिविल) को वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर नियमित रूप से अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसमें अजमेर में पदस्थापित सार्वजनिक निर्माण विभाग के श्री अशोक कुमार तंवर का भी नाम है।
इस विभागीय आदेश के तहत पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में श्री रमेश कुमार सिंह, श्री हुकम चन्द बैरवा, श्री ब्रिन्द्रा सिंह, श्री अजय चौधरी, श्री संगीत कुमार, श्री अशोक कुमार तँवर, श्री शिशपाल सिंह, श्री विनीत गुप्ता, श्री सूराराम, श्री सुरेश चन्द पारीक, श्री बस्ती राम डीडेल तथा श्री आशु कुमार गर्ग, श्री महेन्द्र सिंह, श्री मुरारी लाल मीना, श्री सुरेश कुमार शर्मा, श्री देवा राम विश्नोई, श्री अनिल कुमार एवं श्री संदीप अग्रवाल के नाम शामिल हैं।