ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त: सोमवार से स्कूलों में लौटेगी बच्चों की रौनक, तिलक लगाकर होगा स्वागत
ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त: सोमवार से स्कूलों में लौटेगी बच्चों की रौनक, तिलक लगाकर होगा स्वागत
हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार) |
कुशायता। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार, 29 जून से क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय फिर से गुलजार हो जाएंगे। करीब दो माह के अवकाश के बाद विद्यालयों में विद्यार्थियों की चहल-पहल और किलकारियां एक बार फिर सुनाई देंगी। पहले दिन विद्यालयों में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा तथा उन्हें नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दी जाएंगी।
कुशायता, बिसुदनी, पिपलाज, सूरजपुरा, कीडवा का झोपड़ा, बनेड़िया, मेहरूकला, सदारा, आमली खेड़ा, सोकिया का खेड़ा, चिकलिया, लोधा का झोपड़ा सहित आसपास के सभी विद्यालय सोमवार से नियमित रूप से खुलेंगे। कई विद्यालयों में पहले ही दिन से नियमित पढ़ाई भी शुरू कर दी जाएगी।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति सामान्य रहने की संभावना है। साथ ही नए प्रवेश, टीसी जारी करने तथा अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य भी शुरू होंगे।
राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा के प्रधानाचार्य पुष्कर राज, राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसुदनी के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश मीणा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोकिया का खेड़ा के प्रधानाध्यापक राजकुमार सोनी, राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलाज के प्रधानाचार्य राजेंद्र पाराशर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीडवा का झोपड़ा के प्रधानाध्यापक गोपाललाल मीणा तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूरजपुरा के प्रधानाध्यापक हरलाल गुर्जर ने बताया कि सोमवार से विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। पहले दिन विद्यार्थियों के चेहरों पर नए सत्र को लेकर उत्साह और खुशी देखने को मिलेगी।