रोटरी क्लब नसीराबाद के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
नसीराबाद- अनिल लोहरे – रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत उपजिला चिकित्सालय, नसीराबाद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।
कार्यक्रम में छावनी परिषद, नसीराबाद के कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से रक्तदान किया। मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से कर्मचारियों में सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों के प्रति विशेष जागरूकता देखने को मिली। इसी प्रेरणा के चलते परिषद के कर्मचारियों ने शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई।
शिविर में आशीष शर्मा, रवि प्रकाश शिवराम चौधरी छोटेलाल(सफाई निरीक्षक), सहित अनेक सफाई कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कुल लगभग 75 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। उपस्थित चिकित्सकों एवं आमजन ने इस सराहनीय पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
रोटरी क्लब नसीराबाद के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विनायक गौड एवं सचिव मुकेश मित्तल के नेतृत्व में क्लब की नई टीम ने सेवा कार्यों की शुरुआत की। डॉ. गौड ने कहा कि “रक्तदान महादान है” और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में राजकीय चिकित्सालय के पीएमओ, रोटरी क्लब अध्य्क्ष डॉक्टर विनायक गौड़ ने पदाधिकारियों एवं चिकित्सा दल के सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रमाण-पत्र देकर उनका सम्मान किया।
रोटरी क्लब एवं छावनी परिषद ने संयुक्त रूप से आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। यह आयोजन न केवल जरूरतमंदों के लिए सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करने वाला रहा।