. डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता का प्रेरणास्रोत : राजेंद्र राठौड़

. डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता का प्रेरणास्रोत : राजेंद्र राठौड़
Spread the love


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता का प्रेरणास्रोत : राजेंद्र राठौड़

125वीं जयंती पर मेडिकल कॉलेज सभागार में छात्र एवं युवा सम्मेलन आयोजित, युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रबल पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मेडिकल कॉलेज सभागार में भव्य छात्र एवं युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति,शिक्षा,सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने सिद्धांतों और राष्ट्रहित के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया तथा “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” का उद्घोष कर भारत की अखंडता के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका जीवन आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज स्टार्टअप, नवाचार और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। लगभग दस वर्ष पूर्व देश में स्टार्टअप की संख्या नगणय थी, जबकि आज देश में 2.30 लाख से अधिक स्टार्टअप कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि पहले जहां प्रतिभाएं विदेशों का रुख करती थीं, वहीं अब सवा लाख से अधिक प्रोफेशनल भारत लौटकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि पेपर लीक माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए बाबूलाल कटारा सहित 425 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया है। राज्य सरकार ने युवाओं के लिए एक वर्ष का भर्ती कैलेंडर जारी कर समयबद्ध एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ हुआ। प्रारंभ में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं मुख्य वक्ता राजेंद्र राठौड़, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन “राष्ट्र प्रथम” की भावना राष्ट्रीय एकता अखंडता की प्रति सदैव समर्पित रहे उनके आदर्श आज भी हम सभी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैंl श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं को डॉ. मुखर्जी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सभी अतिथियों, छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा और उनका जीवन प्रत्येक युवा को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भजनलाल सरकार में युवाओं का भविष्य सुरक्षित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा युवाओं के उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना की गई है “डिजिटल इंडिया” के माध्यम से डिजिटल सेवाओं ऑनलाइन शिक्षा और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिला है राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है l

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्रवादी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति को राष्ट्रवाद की नई दिशा प्रदान की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जयपुर स्थित वुडलैंड पार्क, जोधपुर के विवेक विहार स्थित सेंट्रल पार्क, कोटा के रामचंद्रपुर अटवाल नगर स्थित पार्क तथा उदयपुर की सेक्टर-12 योजना स्थित पार्क का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर किया गया है। इन सभी स्थानों पर उनके जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को समर्पित स्मारकों की स्थापना भी की जाएगी, जिससे नई पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त कर सके।

भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धनंजय शर्मा ने “सरल ऐप” के माध्यम से संचालित डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की जानकारी देते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम संगठन की विचारधारा को अच्छी तरह से समझ सकते है

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में रीट सहित अनेक भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 जनवरी को एक लाख से अधिक सरकारी नौकरियों का भर्ती कैलेंडर जारी कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। हमारी सरकार द्वारा बिना गारंटी के छोटे व्यवसायियों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है इसे युवाओं ने अपना उद्यम शुरू किया है युवाओं को उद्योग की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है l
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अरविंद शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज सिंह पलाड़ा, प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र शर्मा,कार्यक्रम जिला संयोजक विवेक रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा जिला मीडिया संयोजक विक्रम सिंह,मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, विक्रम सिंह नीमड़ी,शिव रतन सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने सभी युवाओं को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

सम्मेलन का समापन राष्ट्र गान एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र सेवा, युवा सशक्तिकरण तथा विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अभिषेक पारीक,धर्मेंद्र सूईवाल,भाविका गंगवानी,यश रावत,देवेश मालू,पंकज सिंह,सौरभ गोड,उदय शेखावत, बाबूलाल गुर्जर आदि

.

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *