106 प्रकरणों का निस्तारण, फ्रीहोल्ड पट्टों सहित विभिन्न मामलों में मौके पर मिली राहत, त्वरित समाधान से लाभार्थियों ने जताया संतोष

106 प्रकरणों का निस्तारण, फ्रीहोल्ड पट्टों सहित विभिन्न मामलों में मौके पर मिली राहत, त्वरित समाधान से लाभार्थियों ने जताया संतोष
Spread the love

अजमेर विकास प्राधिकरण

शहरी सेवा शिविर-2026 में समयबद्ध सेवाओं से लौट रही मुस्कान

106 प्रकरणों का निस्तारण, फ्रीहोल्ड पट्टों सहित विभिन्न मामलों में मौके पर मिली राहत, त्वरित समाधान से लाभार्थियों ने जताया संतोष

अजमेर, 7 जुलाई। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाओं का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है। शिविर में विभिन्न प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को शीघ्र राहत मिलने के साथ उनके चेहरों पर संतोष और विश्वास की मुस्कान दिखाई दे रही है।

अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राधिकरण की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो पाता, उनमें आवेदकों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी देकर उनके कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने दिया जाता।

उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का यथासंभव समाधान कर उसे संतुष्टिपूर्ण सेवा उपलब्ध कराना है। इसी भावना के साथ प्राधिकरण की पूरी टीम सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिविर के दौरान फ्रीहोल्ड पट्टों सहित विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया गया।

उन्होंने बताया कि शिविर में प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करते हुए कुल 106 प्रकरणों का समाधान किया गया। इनमें कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के 25 पट्टे, लीज होल्ड से फ्रीहोल्ड के 11 प्रकरण, निर्माण अवधि विस्तार के 14 प्रकरण, नाम हस्तांतरण के 22 प्रकरण, बकाया बीज राशि जमा कर फ्रीहोल्ड एवं लीज मुक्ति पत्र के 8 प्रकरण, भवन मानचित्र स्वीकृति के 4 प्रकरण, उपविभाजन एवं पुनर्गठन के 6 प्रकरण, आवंटन पत्र के 5 प्रकरण तथा अन्य 11 प्रकरण शामिल रहे।

सफलता की कहानी

शिविर में उपस्थित लाभार्थी मनोज ने बताया कि उन्होंने एक दिन पूर्व फ्रीहोल्ड पट्टे के लिए आवेदन किया था और अगले ही दिन उन्हें पट्टा प्राप्त हो गया। उन्होंने इस त्वरित एवं समयबद्ध कार्यवाही के लिए राजस्थान सरकार एवं अजमेर विकास प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।

इसी प्रकार मीरा धवन, निवासी सी-949, पंचशील नगर योजना ने बताया कि फ्रीहोल्ड पट्टे के लिए आवेदन करने के बाद उन्हें उसी दिन पट्टा उपलब्ध करा दिया गया। उन्होंने कहा कि ऎसी पारदर्शी एवं त्वरित व्यवस्था आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी है तथा इस प्रकार के शहरी सेवा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *