दहेज प्रतिषेध दिवस आगामी 17 जुलाई को
दहेज प्रतिषेध दिवस आगामी 17 जुलाई को
अजमेर, 8 जुलाई। दहेज प्रतिषेध दिवस आगामी 17 जुलाई को मनाया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल ने बताया कि इसके माध्यम से दहेज की रोकथाम के लिए चेतना एवं जगरूकता पैदा की जाएगी। जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं अन्य संस्था, कार्यालयों के कार्मिकों को दहेज नहीं देने एवं नहीं लेने की शपथ दिलाई जाएगी।