15अगस्त तक माय भारत पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश
15 अगस्त तक माय भारत पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश
अजमेर, 14 जुलाई। जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित जिला सलाहकार एवं जिला समन्वय समिति की बैठक में जिले के सभी विद्यालयों और कॉलेजों को 15 अगस्त तक 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का माय भारत पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिक्षण संस्थानों के स्टाफ को भी ईएलपी मॉड्यूल नशा मुक्त जीवन एवं तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान के अंतर्गत अनिवार्य रूप से पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने कहा कि माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा सभी विभाग विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूरा करें।
बैठक में जिला युवा अधिकारी, माय भारत अजमेर श्री जयेश मीना ने बताया कि माय भारत पोर्टल 15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए भारत सरकार का डिजिटल मंच है। यहां युवाओं को कौशल विकास, इंटर्नशिप, रोजगार, स्वयंसेवा और नेतृत्व विकास के अवसर उपलब्ध होते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जेएलएन मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल एवं नर्सिंग विभाग, सावित्री कॉलेज तथा जिंक कौशल केंद्र, कायड़ में पंजीकरण अभियान चलाकर विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया गया।