महिला सशक्तिकरण में महिला आई टी आई अजमेर का विशेष योगदान
विश्व युवा कौशल दिवस
महिला सशक्तिकरण में महिला आई टी आई अजमेर का विशेष योगदान
महिलाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण निःशुल्क-एन के जैन
अजमेर, 14 जुलाई। कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य की ओर अग्रेषित अजमेर शहर का एक संस्थान जहाँ महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। कौशल विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए इस संस्थान में संस्थान की प्रबंधन समिति संचालित है जोकि संस्थान के विकास के प्रति अग्रेषित रहती है। इस समिति के अध्यक्ष जयपुर के प्रतिष्ठित उद्योगपति नरेंद्र कुमार जैन है एवं सदस्य स्थानीय प्रबुद्ध उद्योगपति एवं अधिकारीगण है।
संस्थान के सहायक निदेशक एवं संस्थान प्रधान शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि अजमेर स्थित महिला संस्थान में रोजगार एवं स्वरोजगार परक एनसीवीटी व्यवसाय जैसे बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी, स्विंग टेक्नोलॉजी, इंटिरियर डिजाइन एवं डेकोरेशन, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इन्फोर्मेशन एवं कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटनेंस तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक एवं एससीवीटी व्यवसाय इलेक्ट्रीशियन संचालित है। श्री एन के जैन ने सराहना करते हुए बताया कि वर्तमान में स्टार्टअप स्थापित करने के लिए महिलाओं में इन पाठयक्रमों के प्रति रुझान विकसित है एवं वे नवाचार के माध्यम से कौशल दक्षता हांसिल करें ये प्रयास इस संस्थान द्वारा किये जाते है। प्रवेश प्रभारी एवं समूह अनुदेशक श्री महेश पंचोली ने बताया कि इच्छुक महिला की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए, ऊपरी आयु सीमा में उन्हें छूट प्रदान की गयी है।उनके मुताबिक गत तीन वर्षाे में 370 महिला योग्य अभ्यार्थियों में से 199 महिला अभ्यर्थियों ने जीविकोपार्जन के लिए स्वरोजगार एवं रोजगार के क्षेत्र में सफलता हांसिल करी है। गत वर्षों में कैंपस ड्राइव के तहत जेसीबी, मारुती सुजुकी, अरविन्द मिल्स, मिण्डा इलेक्टि्रकल, लीला श्याम,स्टैंडर्ड एलायस जैसी कंपनी में रोजगार अर्जित किया है। वर्तमान में संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 15 जुलाई से प्रारम्भ है जिसकी अंतिम तिथि 23 जुलाई है।