एमबीबीएस में चयनित होकर मोनिका चौधरी ने बढ़ाया परिवार व गांव का गौरव

एमबीबीएस में चयनित होकर मोनिका चौधरी ने बढ़ाया परिवार व गांव का गौरव
Spread the love

अजमेर | ग्राम चिताखेड़ा निवासी श्योजी राम चौधरी एवं गीता देवी की पुत्री मोनिका चौधरी का एमबीबीएस में चयन होने पर पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। मोनिका ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ पूरे गांव का नाम रोशन किया है।

उल्लेखनीय है कि मोनिका के बड़े भाई राजेश चौधरी का भी वर्ष 2023 में एमबीबीएस में चयन हुआ था। एक ही परिवार से लगातार एमबीबीएस में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।

इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने मोनिका और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। परिवार ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा मोनिका की अथक मेहनत और समर्पण को दिया है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *