हर्षोल्लास और सेवाभाव के साथ मनाया गया विधायक रामस्वरूप लाम्बा का जन्मदिन

हर्षोल्लास और सेवाभाव के साथ मनाया गया विधायक रामस्वरूप लाम्बा का जन्मदिन
Spread the love

हर्षोल्लास और सेवाभाव के साथ मनाया गया विधायक रामस्वरूप लाम्बा का जन्मदिन
पीसागन। नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा का जन्मदिन रविवार को पीसागन उपखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं सेवाभाव के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा गौसेवा और जरूरतमंदों की सहायता जैसे सेवा कार्य भी किए गए।
पीसागन पहुंचने पर पूर्व जिला परिषद सदस्य दिनेश प्रजापत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर विधायक रामस्वरूप लाम्बा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा अजमेर देहात के जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत का भी साफा एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
इसके बाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने कार्यकर्ताओं के साथ गौशाला पहुंचकर गायों को चारा एवं गुड़ खिलाया। साथ ही निर्धन परिवारों को वस्त्र भेंट कर सेवा एवं सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।
जन्मदिन के अवसर पर पूर्व प्रधान उर्मिला कुमावत, दिनेश नायक, भाजपा नेता रामस्वरूप पचार, श्रवण चौधरी, शक्ति सिंह रावत, मुकेश गुर्जर (न्यारा), गणेश गुर्जर (ढाल), प्रहलाद तेला, रमेश रावत (भगवानपुरा), बलदेव गुर्जर, हरचंद फामड़ा, नरेन्द्र रावत, नरेन्द्र चुंडावत, अर्जुन नलिया, सुभाष वर्मा, चैनाराम चौधरी, मुकेश चौधरी (नसीराबाद), शुभम चौधरी, धर्मेन्द्र वैष्णव, कमल प्रजापत, युगल वैष्णव, पप्पू कुमावत (जसवंतपुरा) नेमिचंद परोदा, ऊदा जी कुमावत
सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने विधायक रामस्वरूप लाम्बा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *