सेवा भाव के साथ मनाया विधायक रामस्वरूप लांबा का जन्मदिन
सेवा भाव के साथ मनाया विधायक रामस्वरूप लांबा का जन्मदिन
नसीराबाद अनिल लोहरे
नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक श्री रामस्वरूप जी लांबा का जन्मदिन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ अत्यंत गरिमामय ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संजय यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
जन्मदिन के इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को उपयोगी सामग्री वितरित कर समाजसेवा का संदेश दिया गया तथा केक काटकर खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहयोग और जनहित के मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
इससे पूर्व विधायक श्री रामस्वरूप लांबा ने अपने पूज्य पिता स्व. सांवरलाल जाट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं गौशाला में पहुंचकर गौसेवा कर अपने जन्मदिन की शुरुआत की, जो उनके संस्कार और सेवा भावना का प्रतीक है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतीश पारचे (जिलाध्यक्ष, भाजपा एससी मोर्चा), संदीप यादव, ललित मेहरा, पिंटू अग्रवाल, शैलेन्द्र महरौली, मुकेश चौधरी (मंडल अध्यक्ष, दिवाड़ी), महेंद्र डाबी, नवाब कुरैशी, पिंटू रील, राहुल रावत (मंडल अध्यक्ष, श्रीनगर), गोविंद (गोरक्षक) सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में सभी उपस्थितजनों ने विधायक श्री लांबा के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके जनसेवा कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।